Propose Day: इन 5 तरीकों से करें अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, कभी 'ना' नहीं कह पाएंगी वो
By मेघना वर्मा | Updated: February 8, 2020 08:17 IST2020-02-08T08:17:22+5:302020-02-08T08:17:22+5:30
8 फरवरी का ये दिन उनके लिए बेहद खास होता है जो अपनी गर्लफ्रेंड को इस दिन प्रपोज करना चाहते हैं। इस दिन आप अपने खास को कुछ खास अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं।

Propose Day: इन 5 तरीकों से करें अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, कभी 'ना' नहीं कह पाएंगी वो
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के इजहार का तरीका भले ही अलग-अलग होता हो मगर सभी के दिल में एक ही भावना होती है। 8 फरवरी का ये दिन उनके लिए बेहद खास होता है जो अपनी गर्लफ्रेंड को इस दिन प्रपोज करना चाहते हैं।
इस दिन आप अपने खास को कुछ खास अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं और इस दिन को खास तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सकते हैं।
1. खुद के जैसे ही रहें
ये सबसे जरूरी चीज है कि आप जैसे हैं वैसे ही रहें। आप जैसे हो वैसे ही लड़की आपको एक्सेप्ट करें ये जरूरी है। आपको खुद को सिंपल और सोबर रखें। आप जितने सौम्य रहेंगे उतने ही अच्छे होंगे।
2. घुटनों पर बैठकर कहें दिल की बात
ये भले ही सबसे पुराना तरीका हो मगर सबसे इफेक्टिव भी है। लड़कियां इस प्रपोजल के तरीके को सबसे ज्यादा पसंद भी करती हैं। इसलिए अपने लव्ड वन के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें बताएं कि वो आपके लिए कितनी जरूरी हैं।
3. डिनर के लिए ले जाएं बाहर
आपको अपने चाहने वाले को स्पेशल फील करवाना है तो उन्हें बाहर डिनर पर लेकर जाए। जब आप अपने लव्ड वन को प्रपोज करना चाहते हों तो उन्हें डिनर डेट पर लेकर जाएं और वहीं उनसे अपने प्यार का इजहार करें।
4. जहां पहली बार मिलें हो वो जगह है खास
वो जगह बहुत खास होती है जहां आप पहली बार मिलें हों। इस प्रपोज डे आप अपने लव्ड वन को लेकर उसी जगह जाएं जहां आप पहली बार उनसे मिले हों। वो जगह आपको हमेशा और करीब लेकर आएगी।
5. सरप्राइज तो बनता है
प्रपोज डे के दिन अपने हमसफर को सरप्राइज ना दिया तो क्या किया। उनके लिए कुछ खास कुक करें या कुछ खास पेंट करें। आप उन्हें कुछ खास देंगे तो वो और भी आपके करीब आ जाएंगे।



