शादी के ठीक बाद पति-पत्नी झेलते हैं ये तीन प्रॉब्लम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 28, 2017 10:40 IST2017-12-28T10:28:43+5:302017-12-28T10:40:16+5:30

पति हो या पत्नी, शादी के तुरंत बाद दोनों ही इन तीन बड़ी परेशानियों को अपने रिश्ते में हैं।

problems everyone face just after marriage | शादी के ठीक बाद पति-पत्नी झेलते हैं ये तीन प्रॉब्लम

शादी के ठीक बाद पति-पत्नी झेलते हैं ये तीन प्रॉब्लम

मशहूर कहावत है - 'शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए'। ये सिर्फ कहने भर की बात नहीं है, शादी के ठीक बाद जब पति-पत्नी परेशानियों के जाल में फसते हैं तो उन्हें ये कहावत सच होती दिखाई देती है। फिर उन्हें इस कहावत में 'पछताने' शब्द का दर्द समझ में आता है।  

आज हम बात करेंगे उन तीन प्रॉब्लम्स के बारे में जिनका सामना हर शादीशुदा जोड़ा शादी के ठीक बाद ही करता है। सुनने में ये परेशानियां बहुत आसान लगती हैं, क्योंकि हर दूसरा कपल इसे झेल रहा होता है। 


सब पहले जैसा नहीं है

पहली प्रॉब्लम यही होती है कि अब सब पहले जैसा नहीं रहा। आपने लव मैरिज की हो या अरेंज्ड, शादी के बाद ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसे नहीं रहते पति-पत्नी। दोनों के स्वभाव में बड़ा बदलाव आता है। शादी से पहले प्यार और हर बात को सोच समझ कर जैसे निभाया जाता है, शादी के बाद इससे ठीक उलट होता हिया। शादी के बाद कुछ छिपाया नहीं जाता, साथी का असली स्वभाव निकल कर सामने आता है। इसी के बाद दोनों एक दूसरे की कई खामियों को देखने का शिकार होते हैं। 

जब आती है पैसों की बात

शादी से पहले जरूरतें कम थीं अपनी पॉकेट के हिसाब से हर कोई उसे मैनेज कर लेता है लेकिन शादी होने के बाद कई चीजें उसमें जुड़ जाती है। अब उसी सैलरी में से घर भी चलाना है, सेविंग भी करनी है, पति-पत्नी को अपने शौक भी पूरे करने है और आने वाले दिनों के लिए प्लानिंग भी करनी है। जब इतनी सारी प्लानिंग होती है तो पैसों को लेकर तंगी महसूस होना नए नवेले शादीशुदा जोड़े के लिए आम बात है। 

ससुराल वाले

हमारे देश में जब ससुराल की बात होती है तो इससे जुड़ी परेशानियों का सबसे बड़ा शिकार महिलाएं ही बनती हैं। शादी के बाद पुरुषों को ससुराल वाली परेशानी कम देखने को मिलती है। शादी के बाद एक लड़की घर को मैनेज करने से लेकर बाहर के काम को भी संभालने  (अगर वोर्किंग है तो) में लगी रहती है। रोजाना के काम करने के साथ सास-ससुर को कैसे खुश रखा जाए इसका भी उसे भरपूर ख्याल रखना पड़ता है जो कि एक बड़ा चैलेंज है।

Web Title: problems everyone face just after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे