प्रियंका और निक: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते की ये खास बातें पता होनी चाहिए आपको
By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2020 13:16 IST2020-07-18T13:16:29+5:302020-07-18T13:16:29+5:30
निक और प्रियंका दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। प्रियंका और निक ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ही शादी रचाई थी।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका वो सुपर स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका ने उस समय और लोगों का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया जब उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। साल 2018 के आखिरी महीने यानी पहली दिसम्बर को दोनों ने जोधपुर में शादी रचा ली।
निक और प्रियंका दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। प्रियंका और निक ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ही शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के इस रिश्ते के शुरू होने से लेकर शादी के इतने सालों तक भी दोनों कपल्स को कपल गोल देने से नहीं चूकते।
कभी ये कपल किसी कॉन्सर्ट में दिखाई दे जाता है तो कभी किसी ट्रिप पर। कभी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं तो कभी किसी पार्टी में ये दोनों हाथों में हाथ दिए नजर आते हैं। दोनों की लव स्टोरी की कुछ बातें आपको भी जाननी जरूर चाहिए।
प्रियंका के फेवरेट हैं निक
शादी से पहले सिंगापुर में निक का म्यूजिक कॉन्सर्ट हो या फिर इन्स्टाग्राम की वो तस्वीर जिसमें निक और प्रियंका का भाई था और पोस्ट करते वक्त तस्वीर के ठीक नीचे प्रियंका ने लिखा था 'माय फेवरेट मेन'। प्रियंका कई इंटरव्यूज में भी ये बात बोल चुकी हैं कि निक उनके फेवरेट हैं।
कल्चर को किया एक्सेप्ट
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे के कल्चर का पूरी तरह सम्मान करते हैं। देसी गर्ल की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से तो हुई ही साथ ही क्रिश्चन तरीके से भी दोनों ने वेडिंग की। दोनों ने ही एक-दूसरे की परंपरा और कल्चर को अपनाया।
नहीं पड़ता ऐज गैप का असर
प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। ये बात प्रियंका और निक के रिश्तेत ने बता दी है। प्रियंका की उम्र 38 साल तो निक जोनस केवल 27 साल के हैं। दोनों के बीच पूरे 11 साल का ऐज गैप है। वहीं देसी गर्ल ने हमेशा उम्र को केवल एक संख्या माना है।
एक-दूसरे के काम का सम्मान
प्रियंका और निक हमेशा एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से एक-दूसरे के लिए टाइम जरूर निकालते हैं। फैमिली को भी टाइम देते हैं और क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं।


