लाइव न्यूज़ :

घरवाले आप पर बना रहे हों शादी का प्रेशर तो अपनाएं ये 3 रास्ते, बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: December 13, 2019 15:51 IST

अक्सर ये देखा गया है कि लड़कियों पर उनके मां-बाप की ओर से शादी के लिए कई बार दबाव बनाया जाता है। मां-बाप से ज्यादा रिश्तेदार शादी के लिए आप पर प्रेशर बनाकर रखते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकानूनी तौर पर लड़की को 18 साल और लड़के को 21 साल का होना चाहिए।लड़कियां और लड़के अपने करियर में सफल होने के बाद ही शादी करना पसंद करते हैं।

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों को अपने करियर में आगे बढ़ने और उसको सफल बनाने के लिए समय चाहिए होता है। आज के लोग अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई और अपने काम पर देना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर ये देखा गया है कि लड़कियों पर उनके मां-बाप की ओर से शादी के लिए कई बार दबाव बनाया जाता है। मां-बाप से ज्यादा रिश्तेदार शादी के लिए आप पर प्रेशर बनाकर रखते हैं। 

वैसे तो शादी करने के लिए कानूनी तौर पर लड़की को 18 साल और लड़के को 21 साल का होना चाहिए मगर आज के समय में लोग अपने करियर को लेकर बड़े ही सजग हैं। ऐसे में लड़कियां और लड़के अपने करियर में सफल होने के बाद ही शादी करना पसंद करते हैं। मगर इसके बावजूद भी अगर आपके घर वाले आपके ऊपर शादी का प्रेशर बना रहे हैं तो आप कुछ तरीकों से उनसे बात कर सकते हैं। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही रास्ते जिनपर चलकर आप अपने घरवालों से शादी के लिए और समय मांग सकते हैं। साथ ही उन्हें ये भी समझा सकते हैं कि अभी आप पर शादी का प्रेशर ना बनाएं।

1. साफ-साफ कह दें अपनी बात

किसी भी परेशानी का हल तभी निकलता है जब आप उसके बारे में चर्चा करते हैं। इस बात को समझ लें कि आप इन सब बातों को जितना इग्नोर करेंगे उतना ही ये आपके सामने आएंगी। इसलिए जब भी घर पर आपकी शादी की बात हो तो आप अपने घरवालों से इस बारे में साफ-साफ बात कर लें। अगर आप चाहते हैं कि आप कुछ वक्त रुककर शादी करें तो इस बारे में अपने पैरेंट्स को बता दें। अगर आप पढ़ाई कम्प्लीट करने के बाद शादी का सोच रहे हैं तो इस बारे में भी बात कर लें।

2. तय समय बता दें

अगर आप अपने घरवालों को शादी के लिए मना कर रहे हैं तो जरूरी है आप उनकी सही समय जरूर बता दें। ताकी उनके दिल को भी तसल्ली रहे। आप उन्हें अपनी उम्र के मुताबिक या अपने करियर के विशेष प्वाइंट के मुताबिक समय सीमा बता दें। ताकि तब तक वे आपसे शादी की बात ना करें। 

3. प्यार से मगर मजबूती से समझाएं अपनी बात

कई बार इन सभी बातों में ऐसा होता है कि आप या आपके घरवाले झगड़ने लगते हैं। साथ ही बहुत से पैरेंट्स दुखी और नाराज भी हो जाते हैं। इस समय आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत है। इस समय आपको अपने घर वालों को प्यार से समझाने की जरूरत होती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की उन्हें मजबूती के साथ समझाएं वरना अक्सर मां-बाप आपको उनकी ही बातों में मोल्ड कर लेते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े