लाइव न्यूज़ :

पेरेंट्स ध्यान दें, बच्चे का नाम रखने से पहले जान लें ये 7 बातें, कहीं बाद में ना हो पछतावा

By गुलनीत कौर | Updated: April 10, 2019 17:36 IST

कई बार कुछ नाम बच्चे के लिए उसके बचपन तक ही अच्छे लगते हैं। बढ़े होने पर ये नाम शर्मिंदगी का सबब बन जाते हैं। बच्चे का नाम ऐसा हो जो बचपन से लेकर बढ़े और उसके बूढ़े होने तक भी उसके लिए मजाक ना बने।

Open in App

माता-पिता बनने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। यह एक ऐसी खुशी है जिसे केवल महसूस किया जा सकता है। लेकिन खुशियों के साथ कई सारी जिम्मेदारियां भी आती हैं। शुरुआती समय में ही एक खास जिम्मेदारी आती है जिसे यदि पेरेंट्स ने सही तरीके से निभा लिया तो सारी जिंदगी उनका बच्चा खुश रहता है। यह जिम्मेदारी है उसका नाम रखने की।

जी हां, हमारी पहचान हमारे नाम से होती है और यही नाम अगर हमारे लिए मजाक का सबब बन जाए तो सारी जिंदगी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। कुछ लोगों के नाम बेहद अटपटे होते हैं। ये लोग अपना नाम बताते समय खुद ही अजीब महसूस करते हैं। आपका बच्चा कभी ऐसी बुरी भावना का शिकार ना हो, इसलिए उसका नाम रखने से पहले 7 खास बातें जान लें। खुद से आगे बताए जा रहे 7 सवाल करें। इनका जवाब पाने के बाद ही नाम रखें।

1) क्या नाम सरनेम से मेल खाता है?

हमारे समाज में व्यक्ति के नाम के साथ उसकी पहचान उसके सरनेम से भी होती है। इसलिए यह जरूरी है कि नाम और सरनेम दोनों एक दूजे से कई मायनों में मेल खाते हों। इसलिए बच्चे का नाम रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि रखा जा रहा नाम जब बोला जाए तो बोलते समय सरनेम के साथ मेल खा भी रहा है या नहीं। 

2) क्या भविष्य में बच्चे के लिए सही होगा ये नाम?

कई बार कुछ नाम बच्चे के लिए उसके बचपन तक ही अच्छे लगते हैं। बढ़े होने पर ये नाम शर्मिंदगी का सबब बन जाते हैं। बच्चे का नाम ऐसा हो जो बचपन से लेकर बढ़े और उसके बूढ़े होने तक भी उसके लिए मजाक ना बने। मन में यह सवाल जरूर लाएं कि आगे चलकर यह नाम उसके लिए सही रहेगा या नहीं।

3) क्या इससे सही निकनेम बनेगा?

हमेशा से ही पूरे नाम के साथ एक छोटा नाम रखने का रिवाज रहा है। पहले के जमाने में नाम एक उलट छोटा नाम रखा जाता था लेकिन आजकल लोग पूरे नाम में से ही छोटा नाम निकालना पसंद करते हैं। इसलिए नाम रखते समय ध्यान दें कि उस नाम से निकला छोटा नाम कहीं अटपटा ना हो जाए। वह छोटा नाम भी आपके बच्चे के लिए सही होना चाहिए। 

4) नाम कॉमन है?

वैसे तो नाम रखते समय पेरेंट्स की पूरी कोशिश रहती है कि थोड़ा हटकर नाम रखा जाए। ऐसा नाम जो कॉमन ना हो। लेकिन नाम का चुनाव करने के बाद यह जरूर चेक करें कि वह कितना कॉमन है। ऐसा ना हो कि बढ़े होकर स्कूल जाने पर उसके नाम के ही क्लास में 5 बच्चे और हों। तब उसे बुरा लगेगा।

5) नाम पुकारने में दिक्कत तो नहीं?

नाम चुनने के बाद कुछ लोगों से वह नाम लेने को कहें। अगर अधिकतर लोगों को नाम लेने में दिक्कत हो तो उस नाम को कैंसिल ही कर दें। क्योंकि नाम को गलत तरीके से बुलाने की वजह से आगे चलाकर बच्चे को कई दिक्कतें आती हैं। स्कूल में दाखिला लेने के साथ बड़े होकर जरूरी दस्तावेजों तक नाम की गलती चली जाती है।

6) क्या यह नाम उसका आत्मविश्वास बढ़ाएगा?

बच्चे का नाम उसका मजाक ना बनाए, यह बेहद जरूरी है। लेकिन अगर नाम ऐसा हो जो उसका विश्वास बढ़ाए, तो यह और भी अच्छा होगा। इसलिए सोच समझकर एक ऐसा नाम चुनें जो समाज में उसकी बेहतर छवि बना सके। साथ ही उसे अच्छा महसूस कराए। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश