लाइव न्यूज़ :

लेडीज ध्यान दें! ऑर्गैज्म से जुड़ी वो जरूरी बातें जो आपको होनी चाहिए मालूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 16:41 IST

ऑर्गैज्म की फीलिंग आपके शरीर की थकान को दूर कर आपमें खुशी और ताजगी भर देती है। हालांकि इस बारे में हर कोई बात करने से हिचकता है। हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें...

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को ऑर्गैज्म हासिल करने में औसतन करीब 20 मिनट लगते हैंकुछ लोगों को सिर्फ सोचने भर से ही ऑर्गैज्म हासिल हो जाता हैकरीब 75 प्रतिशत महिलाएं क्लिटोरिस के जरिए ऑर्गैज्म हासिल करती हैं

ऑर्गैज्म यानी कि खुशी का वो पल जहां आपकी सारी थकान, सारी टेंशन दूर हो जाती है। ऑर्गैज्म का मतबल है सेक्स के चरम पर मिलने वाली फीलिंग जो आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देती है। ये फीलिंग आपके शरीर की थकान को दूर कर आपमें खुशी और ताजगी भर देती है।

हालांकि इस बारे में हर कोई बात करने से हिचकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑर्गेज्म क्यों होता है? ये आपके लिए कितना और क्यों जरूरी है? तो आइए हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें...

1- औरतों को 3 तरह के ऑर्गैज्म हो सकते हैं - वैजाइना के जरिए, क्लिटोरिस के जरिए, मिल-जुला अहसास।

2- महिलाओं को ऑर्गैज्म हासिल करने में औसतन करीब 20 मिनट लगते हैं। इसलिए महिलाओं के बेहतर ऑर्गैज्म के लिए एक अच्छा फोरप्ले होना जरूरी होता है।

3- औसतन पुरुषों को ऑर्गैज्म हासिल करने में 2 से 10 मिनट का टाइम लगता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर जल्दी उस लेवल तक पहुंच जाता है तो फिकर नॉट।

4- ऑर्गैज्म हमारे दिमाग में होता है और उसका असर हमारे जेनाइटल में महसूस होता है। यानी कि अगर आप सेक्स के दौरान खुश नहीं हैं तो ऑर्गैज्म हासिल नहीं होगा।

5- औरत अपने रिश्ते में जितना ज्यादा प्यार और सुरक्षित महसूस करती है, उसे ऑर्गैज्म उतनी जल्दी मिलता है।

6- कुछ लोगों को सिर्फ सोचने भर से ही ऑर्गैज्म हासिल हो जाता है। वो अपनी सोच में फैंटसाइज करते हैं और उन्हें चरमसुख की प्राप्ति हो जाती है।

7- रिसर्च से पता चला है कि करीब 47 प्रतिशत  महिलाओं को पहला ऑर्गैज्म मास्टरबेशन से हासिल होता है।

8- वहीं, करीब 75 प्रतिशत महिलाएं क्लिटोरिस के जरिए ऑर्गैज्म हासिल करती हैं।

9- अगर आप लोअर बॉडी की रेगुलर एक्सरसाइज करें तो आपको जल्दी और बेहतर ऑर्गैज्म हासिल करने में मदद मिलती है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश