अब नींद की गोली खाने की जरूरत नहीं, बस सूंघ कर सो जाइए अपने पार्टनर की शर्ट-होगा गजब का फायदा!
By मेघना वर्मा | Updated: February 20, 2020 08:34 IST2020-02-17T16:30:25+5:302020-02-20T08:34:42+5:30
प्रतिभागियों ने यह महसूस किया कि जब वे अपने साथी की खुशबू के साथ सो रहे थे, तब उन्होंने रातों को अधिक आराम महसूस किया।

अब नींद की गोली खाने की जरूरत नहीं, बस सूंघ कर सो जाइए अपने पार्टनर की शर्ट-होगा गजब का फायदा!
लव और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर रिसर्च होते रहते हैं। एक बार फिर से इसी लव रिलेशनशिप को लेकर रिसर्च की गई है। जिसमें दावा किया गया है कि अगर आप अपने पार्टनर की शर्ट को सूंघते हैं तो आपको गजब के फायदे होंगे। नई हुई इस रिसर्च में दावा किया गया है कि पार्टनर की शर्ट को सूंघने से आपकी सोने की गुणवत्ता बढ़ती है।
कोलम्बिया की ब्रिटश यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अपने पार्टनर की शर्ट को सूंघ कर सोते हैं उन्हें बहुत अच्छी नींद आती है, तब भी जब उनके पार्टनर उनके साथ नहीं होते। Marlise Hofer, रिसर्च के हेड ने बताया कि पार्टनर की महक को सूंघकर सोना आपके दिमाग को रिलैक्स कर देता है जिससे आपको नींद अच्छी आती है।
बता दें इस रिसर्च को 155 लोगों पर किया गया था। जिन्हें दो अलग-अलग शर्ट दी गई थी। एक जो उनके खुद के पार्टनर की थी और दूसरी जो किसी और की थी। इन शर्ट्स को पहले से ही लोगों के पार्टनर को दिया गया था जिसे 24 घंटे पहनकर उनकी महक उस शर्ट में आ गई थी। इसके बाद इस शर्ट को पार्टिसिपेंट को दे दिया गया।
इस रिसर्च में पार्टिसिपेंट्स की रात को उनके सोने के तरीकों और उनकी एक्टिविटी को भी देखा गया। प्रतिभागियों ने यह महसूस किया कि जब वे अपने साथी की खुशबू के साथ सो रहे थे, तब उन्होंने रातों को अधिक आराम महसूस किया। कलेक्ट हुए डाटा ने ये संकेत दिया कि उनकी नींद में सुधार हुआ है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि अपने साथी की खुशबू के साथ सोने पर लोगों को सकारात्मक स्वास्थ्य परिणामों से जुड़ी चीजें जैसे कि सुरक्षा, शांति और विश्राम की भावना आई। जो अच्छी नींद में तब्दील हो गई।