शादी से पहले लड़कियों से नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, गड़बड़ हो जाएगा सारा मामला!

By मेघना वर्मा | Published: March 28, 2020 10:20 AM2020-03-28T10:20:25+5:302020-03-28T10:20:25+5:30

शादी की तैयारियों के बीच मन में इतनी चीजों की चिंतो होती है। खासकर लड़की के मन में इस हलचल को फील किया जा सकता है।

never ask these questions to bride or dulhan before marriage | शादी से पहले लड़कियों से नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, गड़बड़ हो जाएगा सारा मामला!

शादी से पहले लड़कियों से नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, गड़बड़ हो जाएगा सारा मामला!

Highlightsसोसाएटी का कहा बार-बार जाकर होने वाली दुल्हन के कान में डालना बंद करें। बहुत से लोग शादी से पहले लड़कियों के चुने गए लहंगे, उनके गहने और उनके ब्यूटी पार्लर तक पर सवाल करते हैं।

शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। शादी तय होने के बाद लड़की हो या लड़का दोनों के ही मन में खलबली होने लगती है। ये तब और बढ़ जाता है जब शादी का समय बिल्कुल नजदीक हो आता है।

शादी की तैयारियों के बीच उनके मन में इतनी चीजों की चिंतो होती है। खासकर लड़की के मन में इस हलचल को फील किया जा सकता है। शादी के बाद कैसे संभालेंगे नए रिश्ते नई जिम्मेदारियां और तरह तरह के सवाल उनके मन में उमड़ने लगते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि उनसे कुछ बातें ना की जाएं। 

अक्सर रिश्तेदारों की आदत होती है कि वो शादी से पहले लड़कियों से जल्दबादी में कुछ सवाल भी करते हैं और कुछ बात भी। जो होने वाली दुल्हन की चिंता कम करने के बजाए उनकी चिंता बढ़ा देता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बता रहे हैं जिन्हें आपको शादी से कुछ दिन पहले उनसे नहीं किए जाने चाहिए।

1. उनके वजन के बारे में

शादी से पहले हर लड़की खुद को लेकर बहुत कॉन्शनज होती है। कैसी लगेगी, दुल्हन के रूप में कैसी दिखेंगी इन सभी की चिंता उन्हें सताती है। ऐसे में लड़की से उनके वजन के बारे में कोई भी बात नहीं छेड़नी चाहिए।

2. शादी के लिए तैयार है या नहीं

शादी का निर्णय हर लड़की अपने मन से लेती है। ऐसे में आप बार-बार उन्हें ये कहकर उन्हीं के निर्णय पर शक मत कीजिए की तुम क्या शादी के लिए तैयार हो? ये सवाल सुनकर आप सिर्फ और सिर्फ उनके दिमाग में और हलचल भर देंगे।

3. उनकी पसंद पर सवाल ना करें

बहुत से लोग शादी से पहले लड़कियों के चुने गए लहंगे, उनके गहने और उनके ब्यूटी पार्लर तक पर सवाल करते हैं। आपको ये समझना होगा कि शादी के लिए लड़की के दिल में वैसी ही बहुत सारी चीजें इसलिए उनकी पसंद पर कोई सवाल ना करें।

4. सोसाएटी क्या कह रही है

कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना मगर आप हर बार सोसाएटी का कहा बार-बार जाकर होने वाली दुल्हन के कान में डालना बंद करें। ऐसा करके आप सिर्फ उनका मन दुखाएंगें।

5. चिंता मत करो

ये लाइन सुनकर लड़कियों को और चिंता हो सकती है। शादी की तैयारी हो या शादी के लिए कोई भी दूसरा काम सभी के बारे में लड़की को चिंता होती है ऐसे में उन्हें ये यकीन दिलाइए कि सब अच्छे से हो रहा है मगर ये मत कहिए कि वो चिंता ना करें।
 

Web Title: never ask these questions to bride or dulhan before marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे