रिसर्च में खुलासा, महिलाओं को इस उम्र में आता है रोमांस करने का ज्यादा आनंद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 16:54 IST2019-09-12T16:54:37+5:302019-09-12T16:54:37+5:30
कहते है इसके लिए जवानी के दिनों से बेहतर और दिन हो ही नहीं सकते, लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में इसका उल्टा रिजल्ट सामने आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के साथ महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की रूचि भी बदलती रहती है।

the age that define women are most romantic
कहते है प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। प्यार किसी इंसान को कभी भी हो सकता है। दो लोगों के बीच न सिर्फ प्यार होता है बल्कि रोमांस भी होता है। रोमांस रिश्ते को और मजबूत करता है और दोनों के बीच के प्यार को भी बढ़ाता है।
लेकिन कई बार होता है कि आप उस रिश्ते में बोर चुके होते हैं। उम्र के हर पड़ाव के साथ महिलाओं की पसंद, नापसंद और स्वभाव बदलते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के साथ महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की रूचि भी बदलती रहती है।
यहां बता रहे हैं कि किस उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा रोमांटिक होती है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने का सबसे सही समय 20-22 उम्र होती है।
कहते है इसके लिए जवानी के दिनों से बेहतर और दिन हो ही नहीं सकते, लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में इसका उल्टा रिजल्ट सामने आया है। एक रिसर्च के मुताबिक, महिलाएं 35 से 40 की उम्र में सबसे ज्यादा रोमांटिक होती हैं। इस उम्र के दौरान उनकी इच्छाएं बढ़ जाती है। महिलाओं को इस उम्र में संबंध बनाना सबसे ज्यादा पसंद आता है।
नेचुरल साइकल ऐप की ओर से किए गए इस रिसर्च में 2600 महिलाओं से इस बारे में बात की। जिसमें 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं ने माना कि शारीरिक संबंध बनाने का सबसे ज्यादा मजा उन्हें इस समय मिल रहा है।


