लाइव न्यूज़ :

'लिव-इन रिलेशनशिप' ट्राई करने से पहले जान लें इसके 2-2 फायदे नुकसान, वरना बाद में होगा पछतावा

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2019 17:20 IST

लिव-इन रिलेशनशिप में सेक्स के फायदे और नुकसान दोनों हैं।

Open in App

शादी का फैसला जिन्दगी का सबसे अहम फैसला होता है, इसलिए इसे जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। सोच समझकर और होने वाले पार्टनर से सलाह करके ही अगला कदम लेना चाहिए। आजकल तो लोग अरेंज्ड मैरिज में भी पहले किसी को पसंद करते हैं, कुछ दिनों या महीनों तक बातचीत करते हैं, मिलना-जुलना बढ़ता है और फिर शादी का फैसला लेते हैं। कयोंकि हर कोई शादी से पहले सामने वाले को कुछ हद तक समझकर ही आगे बढ़ना चाहता है।

मगर बात लव मैरिज की करें तो यहां मामला थोड़ा और आगे बढ़ा हुआ है। पहले के जमाने में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड महीनों या सैलून के रिलेशनशिप के बाद जब शादी के फैसले तक पहुंचाते थे तो किसी पहचान वाले की मदद लेकर अपने अपने पेरेंट्स से बात करते थे। बस एक दूसरे के स्वभाव को देखकर ही शादी का फैसला ले लेते थे। लेकिन आजकल के कपल्स सिर्फ स्वभाव ही नहीं, साथ रहकर पूरी तरह पार्टनर को टेस्ट करते हैं।

इसे लिव-इन रिलेशनशिप कहते हैं। जहां बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ रहते हैं। वे साथ रह रहे हैं इस बात का कई बार पेरेंट्स को पता होता है लेकिन अधिकतर मामले में कपल्स पेरेंट्स को बिना बताए ही साथ रहने का फैसला कर लेते हैं। ताकि उनके फैसले में किसी तीसरे का दखल ना हो। बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से शादी करनी है या नहीं, यह फैसला सिर्फ उनका हो, इस ख्वाहिश से ही वे लिव-इन रिलेशनशिप में आते हैं। चलिए इस रिश्ते के फायदे नुकसान जान लेते हैं। 

लिव-इन रिलेशनशिप के दो फायदे:

1) साथी को करीब से समझने का मौक़ा मिलता है: हफ्ते में एक या दो बार मिलने, कुछ देर या भले ही घंटों तक फोन पर बात करने से आप सामने वाले की छोटी छोटी बातों का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। असल रिश्ता साथ में रहें पर ही शुरू होता है। और इस बात को आजकल के मॉडर्न कपल्स बाखूबी समझने लगे हैं। इसलिए वे साथ रहकर साथी के स्वभाव और उसकी आदतों को समझते हैं। इन सबको अपनाते हुए वे आगे बढ़ पाएंगे या नहीं, इसके बाद ही फैसला लेते हैं।

2) जिम्मेदारियों की समझ आती है: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड रहते हुए जिम्मेदारी का कभी भी एहसास नहीं होता है। ये रिश्ता सिर्फ प्यार, रोमांस और खट्टी-मीठी यादों का ही बना रहता है। लेकिन एक बार जब साथ रहने लगते हैं तो एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों की समझ आ जाती है। महीने के खर्च से लेकर घर और बाहर के कामों में कैसे बंटवारा होना चाहिए, कपल इन चीजों को गहराई से समझ पाता है। भविष्य में आसानी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी हो गई है सेक्स लाइफ से 'बोर' तो आजमाएं ये 5 तरीके, फिर कभी नहीं बोलेगी 'न'

लिव-इन रिलेशनशिप के दो नुकसान:

1) बाद में एक्सप्लोर करने के लिए कुछ नहीं बचता: रोमांस, सेक्स, साथ में रहने का एक्सपीरियंस, फुल टाइम पार्टनर बनने की जिम्मेदारी, सब कुछ तो अनुभव कर लिया। तो अब क्या बचा? इसके बाद अगर शादी हो गई तो ऐसे लगेगा कि पिछले कई साल से शादी हो रखी थी। इस तरह के कपल्स लाइव-इन रिलेशनशिप के बाद जब शादी करते हैं तो उनमें पार्टनर को लेकर कोई चरम नहीं बचता है। उनके लिए नई शादी वाला क्रेज खत्म हो जाता है।

2) सेक्शुअल कनेक्शन का पछतावा: लाइव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए शारीरिक रूप से एक दूसरे के करीब आना कोई बड़ी बात नहीं है। यह बेहद साधारण है। मगर कुछ समय बाद रिलेशनशिप टूट जाए, शादी ना हो, तो यह बड़ी बात बन जाती है। भले ही समाज या होने वाले पार्टनर को इस बात से कोई फर्क ना पड़े, लेकिन जिन भावनातमक दुख से वह इंसान गुजरता है, उसका उस दर्द से बाहर निकलने में समय लगता है। किसी के साथ शारीरिक रूप से जुड़ना आज भी हमारे समाज में बेहद बड़ी बात मानी जाती है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश