रिलेशनशिप के एक साल बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड में आते हैं ऐसे बदलाव
By गुलनीत कौर | Updated: July 2, 2018 15:07 IST2018-07-02T15:07:35+5:302018-07-02T15:07:35+5:30
शुरुआती समय में हर बात कहने से पहले आप सोचते थे। लेकिन अब इन बातों का फर्क कम पड़ता है।

रिलेशनशिप के एक साल बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड में आते हैं ऐसे बदलाव
शुरुआती चरण में हर रिश्ता सुहाना लगता है। एक दो महीने तो केवल समझने में ही निकल जाते हैं। खैर पार्टनर को पूरी तरह से समझने के लिए कई बार जिंदगी भी कम पड़ जाती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप के एक साल बाद आप दोनों प्यार और समझ के किस स्टेज पर आ जाते हैं। ऐसे कौन से बदलाव रिश्ते में आते हैं। अगर आपके रिलेशनशिप को भी एक साल हो चला है या हो गया है तो आप यकीनन इन बातों से खुद को जोड़ पाएंगे:
1. अब इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं
गर्लफ्रेंड हो या बॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप के शुरू के एक दो महीने में एक दूसरे को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश होती है। लेकिन एक साल के बाद जब आपके लिए दिखावे से बढ़कर केवल 'साथ' मायने रखता है, तब इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
2. उनकी बुरी आदतें
खाना खाते समय आवाज करना, छोटी-छोटी बातें भूल जाना, रात में बिना बताए सो जाना। उनके ये बुरी आदतें भले ही आपको शुरू में क्यूट लगती होंगी, लेकिन अब वह समय है जब आप इन्हें हर हालत में बदलना चाहते हैं।
3. केवल प्यार नहीं है
दोस्त एक दूसरे को समझते हैं, मन के अन्दर क्या चल रहा है वह जान जाते हैं। ठीक यही आप दोनों में रिलेशनशिप के एक साल बाद हो रहा है। किस बात पर वो कैसे रियेक्ट करेंगे और कौन सी बात पर उन्हें गुस्सा आएगा, आप जानते हैं।
अगली बार किसी फूडी इंसान को ही करें 'डेट', मिलते हैं ये 7 फायदे
4. बात करने का तरीका
शुरुआती समय में हर बात कहने से पहले आप सोचते थे। किसी बात का बुरा ना लग जाए, बात करते समय रिएक्शन नोट करते थे। लेकिन अब इन बातों का फर्क कम पड़ता है। क्योंकि समय के साथ पसंदिगी और मूड, दोनों का अंदाजा लग जाता है।
5. इन बातों को लेकर शर्म नहीं
एक दूसरे के सामने डकार मारना, मैनर्स का ध्यान रखे बिना भोजन करना और इससे भी अधिक कम्फर्टेबल होने पर कपल्स एक दूसरे के सामने 'फार्ट' भी मारते हैं। शुरुआट में इन चीजों को लेकर जो शर्म होती थी वह समय के साथ कम्फर्ट जोन की वजह से खत्म हो जाती है।
6. रोमांस से बढ़कर
शुरू के कुछ महीनों तक आप फ़्लर्ट कर लेते हैं, रोमांटिक बातें करते हैं लेकिन सेक्स संबंधी बातें कुछ समय के बाद ही शुरू होती हैं। मगर कुछ मॉडर्न कपल्स रिलेशनशिप के एक साल होने तक इंटिमेट भी हो जाते हैं। ऐसे कपल्स एक साला होने तक काफी क्लोज आ जाते हैं और अपनी जरूरतों को आसानी से बता भी पाते हैं।


