Love Astrology: इन 5 राशि वालों के बीच होती है कमाल की केमेस्ट्री, जिंदगी भर निभाते हैं एक-दूसरे का साथ-जानिए कौन हैं वो

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2020 09:11 IST2020-03-17T09:11:06+5:302020-03-17T09:11:06+5:30

love astrology: कुछ राशियां ऐसी होती है जिनकी एक-दूसरे से कभी पटरी नहीं खाती। अगर ये एक-दूसरे को हो जाएं तो इनका रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चलता।

love astrology, pairs of zodiac signs who share amazing chemistry in hindi | Love Astrology: इन 5 राशि वालों के बीच होती है कमाल की केमेस्ट्री, जिंदगी भर निभाते हैं एक-दूसरे का साथ-जानिए कौन हैं वो

Love Astrology: इन 5 राशि वालों के बीच होती है कमाल की केमेस्ट्री, जिंदगी भर निभाते हैं एक-दूसरे का साथ-जानिए कौन हैं वो

Highlightsसिंह राशि के लोगों को हर वक्त लाइम लाइट चाहिए होती है। मकर और कर्क राशि दोनों ही प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं।

आज की लव लाइफ में लोग सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप के जरिए मिलते हैं, एक-दूसरे को डेट करते हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनका साथ ज्यादा दिन नहीं चलता। कुछ बातों पर इनकी अनबन हो जाती है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका रिश्ता बहुत लम्बा चलता है। उनके बीच की केमेस्ट्री कमाल की होती है। 

वैसे दोनों के बीच केमेस्ट्री कैसी होगी इस बात का फर्क दोनों की राशियों से भी पड़ता है। कुछ राशियां ऐसी होती है जिनकी एक-दूसरे से कभी पटरी नहीं खाती। अगर ये एक-दूसरे को हो जाएं तो इनका रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चलता। वहीं कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं जिनकी केमेस्ट्री कमाल की होती है। 

आइए आपको बताते हैं 5 ऐसी ही राशि के लोग जिनकी आपस में खूब बनती हैं और जिनका रिश्ता और साथ जिंदगी भर चलता है-

1. मेष और तुला राशि

मेष और तुला राशि के लोग बहुत भावनात्मक होते हैं। ये दोनों ही एक-दूसरे की क्वालिटीज के लिए एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मेष राशि जहां खुद का ध्यान रखते हैं तुला राशि दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं इसलिए इनका रिश्ता लम्बा चलता है।

2. वृषभ और वृश्चिक

ये दोनों राशि एक-दूसरे के बिल्कुल अपोजिट होती है मगर फिर भी एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं। ये दोनों ही एक-दूसरे की वीकनेस से वाकिफ होते हैं और एक-दूसरे को हर तरह से सपोर्ट करते हैं। इनकी यही क्वॉलिटी इन्हें सॉलिड कपल बनाती है।

3. मिथुन और धनु

दो अलग-अलग नेचर की ये राशि तब और करीब आ जाती है जब इनके बीच रोमांटिक रिलेशनशिप बनता है। इन दोनों की ही आदतें और शौक अलग-अलग होते हैं मगर दोनों एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं। इनका नेचर ही वजह है कि इनके बीच छोटे-छोटे झगड़े भी हो जाते हैं।

4. मकर और कर्क राशि

मकर और कर्क राशि दोनों ही प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं। मकर राशि जहां एक्सट्रोवर्ट होते हैं वहीं कर्क राशि के लोग खुद में ही खोए होते हैं। ये दोनों आपिस में कई चीजें शेयर करते हैं और इनकी यही क्वालिटीज इन्हें पास लाती है। 

5. कुंभ और सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को हर वक्त लाइम लाइट चाहिए होती है। इनका सन साइन बहुत स्ट्रॉन्ग होता है। वहीं कुंभ राशि वाले इसके बिल्कुल अपोजिट होते हैं। वो बहुत शांत और इन्ट्रोवर्ट होते हैं। इसलिए इन दो राशियों के बीच परफेक्ट बैलेंस होता है। ये एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगते हैं। 

Web Title: love astrology, pairs of zodiac signs who share amazing chemistry in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे