अक्सर लड़के किसी डेट पर जाने से पहले कई तरह की तैयारियां करते हैं। लेकिन सारी तैयारियों के बावजूद उनकी डेट अच्छी नहीं जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लड़के उन तैयारी के अलावा दूसरी बातों पर ध्यान नहीं देते।
ऐसे में हम आपको बताएंगे कि डेट पर जाने से पहले किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1- सही आउटफिट का चुनाव
अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो अपने आउटफिट यानी कपड़ों पर खास ध्यान दें। ऐसे आउटफिट को चुनें जो आप पर फिट हो और आप कॉन्फिडेंटली उसे कैरी करें।
2- सिंपल रखे कपड़ें
अमूमन लड़कियों को सिंपल आउटफिट वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लुक को सिंपल रखेंगे तो बेहद अच्छा होगा।
3- ना हो नर्वस
अक्सर लड़के पहली डेट पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि किया बात करनी चाहिए। ऐसा क्या कहें कि लड़की को अच्छा लगे। ऐसे कई सवाल हैं जो उनके जहन में होते हैं। इस परेशानी का एक समाधान है कि डेट पर जाने से पहले अपने मन को शांत रखें।
4- पार्टनर को कंफर्टेबल फील कराएं
पहली डेट पर लड़की को कंफर्टेबल फील कराएं। ऐसा इसलिए कि जिस तरह आप पहली डेट के लिए नर्वस है, हो सकता है कि वो भी पहली डेट को लेकर नर्वस हो। इसलिए अगर आप हंसी मजाक करते हैं तो इससे आपका रिश्ता पहले दिन ही काफी मजबूत हो जाएगा।
5- अतीत को ना छेड़ें
पहली ही डेट पर लड़की से उसके अतीत के बारे में सवाल ना करें। खासतौर पर उसके एक्स के बारे में तो बिल्कुल न पूछे। ऐसा करने से आपके पार्टनर को इस बात का यकीन रहेगा कि आपको उनके एक्स से कोई मतलब नहीं है।