लाइव न्यूज़ :

Quarantining के बीच Tinder U ने शुरू किया 'Still In Session', कमाल का है ये 1 फीचर

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 09:58 IST

घर बैठे ना लोग एक-दूसरे से मिल पा रहे हैं और ना ही एक-दूसरे के साथ डेट पर जा रहे हैं। इसी मुश्किल को दूर करने के लिए ऑनलाइन डेटिंग साइट Tinder U ने नई सुविधा Still In Session की शुरूआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की वजह से सभी की लाइफ इफेक्ट हुई है।टिंडर यू का ये नया फीचर 18 मार्च से शुरू हुआ है।

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। ज्यादा से ज्यादा देश में इस समय लॉकडाउन कर दिया गया है। देश में भी तेजी से ये जानलेवा वायरस अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिग या सामाजिक दूरी के लिए लगातार सरकार लोगों से अपील कर रही है। 

ऐसे में घर बैठे ना लोग एक-दूसरे से मिल पा रहे हैं और ना ही एक-दूसरे के साथ डेट पर जा रहे हैं। इसी मुश्किल को दूर करने के लिए ऑनलाइन डेटिंग साइट Tinder U ने नई सुविधा Still In Session की शुरूआत की है। जो दो लोगों को ऑनलाइन मिलाएगा भी और उनकी बात भी करवाएगा। 

ये सुविधा बेसिकली उन कॉलेज स्टेडेंट्स के लिए काम करता है जिनका कॉलेज इस समय लॉकडाउन की वजह से बंद है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने यूनीवर्सिटी में बनें अपने आधिकारिक मेल का होना जरूरी है तभी वो इसमें इनरोल कर पाएंगे। ये नई सुविधा उन्हें अपने ही कॉलेज के दूसरे लोगों से जुड़ने का मौका देगा। साथ ही कैम्प्स के आस-पास के लोगों को भी इसमें देखा जाएगा। जिसका मतलब है कि इसमें स्वाइप के ऑप्शन कम होंगे।

कोरोना की वजह से सभी की लाइफ इफेक्ट हुई है। कितने ही लोग ऐसे हैं जो कैंपस छोड़कर घर चले गए हैं। ऐसे में टिंडर यू ने अपने डिस्टेंस वाले ऑप्शन को भी हटा दिया है। अब आप कॉलेज के सभी लोगों से कनेक्ट कर सकते हैं भले ही वो कितनी ही दूरी पर हों।

पासपोर्ट फीचर की है सुविधा

elitedaily की रिपोर्ट के अनुसार इस सर्विस के लिए आपको सिर्फ कॉलेज स्टूडेंट होना जरूरी नहीं। टिंडर यू का ये नया फीचर 18 मार्च से शुरू हुआ है। वहीं डेटिंग ऐप ने इसमें नए पासपोर्ट फीचर की सुविधा भी शुरू की है जो सभी मेम्बर्स के लिए फ्री है। सभी टिंडर यूजर 30 अप्रैल तक पूरी दुनिया के किसी भी कोने से अपने क्रश को ढूंढ सकते हैं। 

इसके लिए आपको ऐप पर जाकर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है, अब सेलेक्ट सेटिंग, लोकेशन और उसमें ऐड अ न्यू लोकेशन पर क्लिक कीजिए। अब आप किसी भी सिटी में इस पिन को ड्रॉप कर सकते हैं। जिसके बाद आपको वहीं के रिजस्टर लोग दखाई देंगे। आप जितनी बार चाहे अपने इस लोकेशन को चेंज कर सकते हैं और अपने नए क्रश से फोन के थ्रू कनेक्ट रह सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े