रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें बस एक एक चीज, ठंड में कभी नहीं जाएगा चेहरे का ग्लो

By मेघना वर्मा | Updated: December 20, 2019 14:34 IST2019-12-20T14:34:06+5:302019-12-20T14:34:06+5:30

सर्दियों में चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। इसके लिए ना जाने आप कितनी ही तरह के मॉस्चराइजर, कितने ही तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।

how to make yogurt face pack at home in hindi, yogurt and turmeric face mask, yogurt and turmeric face mask for fairness | रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें बस एक एक चीज, ठंड में कभी नहीं जाएगा चेहरे का ग्लो

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें बस एक एक चीज, ठंड में कभी नहीं जाएगा चेहरे का ग्लो

Highlights सर्दियों में चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। ठंड में दही का इस्तेमाल करके आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

ठंड के समय में हर किसी के चेहरे का निखार  उतर जाता है। किसी के चेहरे के रूखेपन से समस्या होती है या किसी के चेहरे पर खिचाव की। सर्दियों में चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। इसके लिए ना जाने आप कितनी ही तरह के मॉस्चराइजर, कितने ही तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ठंड में दही का इस्तेमाल करके आप इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

सर्दियों में दही खाने की मनाही होती है। दही खाने से गले की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही का इस्तेमाल अगर चेहरे पर किया जाए तो इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे के ग्लो को वापिस पा सकते हैं। 

दही लाता है चेहरे पर निखार

यूं तो दही के कई फायदे होतें है। सेहत के साथ ये आपके बालों और स्किन को भी निखार कर रखता है। दही का इस्तेमाल करने आप अपने चेहरे का रंग निखार सकते हैं। चेहरे पर दही लगाने से ये आपको स्किन को पोषण और ताजगी भी देता है। दही चेहरे पर लगाने से धब्बे हों या मुहांसे या पिर बढ़ती उम्र। ये सभी निशान चेहरे से गायब हो जाते हैं।

ऐसे तैयार करें दही के पैक

1. दही में शहद मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसमें किसी भी और चीज को नहीं मिलाना है। एक बड़े चम्मच दही में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंटे। इसे चेहरे पर ऊपर की तरफ लगाएं। इसके बाद इस पैक को 5 मिनट बाद धुल लें।

2. अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल्स है और हजारों रूपये खर्ज करने के बाद भी यह नहीं जा रहे तो इसके लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। सोने से पहले रात में डार्क सर्कल वाले एरिया में दही को अच्छी तरह लगाएं। जब दही सूख जाए तो इसे धो लें। हर दूसरे दिन ये उपाय करें। देखिएगा कुछ दिनों बाद आपके डार्क सर्कल छू मंतर हो जाएंगे।

3. चेहरे पर दाग और धब्बे के निशान से परेशान हों तो दही आपके लिए कारगर साबित होगी। एक बड़े चम्मच दही में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छी तहर फेंटे। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। इसके बाद जब यह सूख जाए तो गुन-गुने पानी से धुल लें।

4. अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही हों तो दही आपके लिए परफेक्ट है। इसे खाने के साथ-साथ इसका और बेसन का पेस्ट चेहरे पर मिलाएं। ध्यान रखें इसका पेस्ट एक समान मात्रा में चेहरे पर लगे। इसे सूखने के बाद धो लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

Web Title: how to make yogurt face pack at home in hindi, yogurt and turmeric face mask, yogurt and turmeric face mask for fairness

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे