how to impress your crush: अगर अपनी क्रश को करना है इम्प्रेस तो तुरंत छोड़ दें ये 4 गंदी आदतें
By उस्मान | Updated: September 16, 2021 11:21 IST2021-09-16T11:18:12+5:302021-09-16T11:21:27+5:30
लड़कियों को झूठे और शराब पीने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं

रिलेशनशिप टिप्स
आज के समय में लगभग हर व्यक्ति रिलेशनशिप में रहना चाहता है लेकिन रिलेशनशिप में आना कोई आसान काम नहीं है। एक लड़की का दिल जीतने के लिए काफी मेहनत और प्रयास लगता है। कभी-कभी लड़कों को समझ में नहीं आता कि किसी लड़की को कैसे इंप्रेस किया जाए।
दरअसल लड़कियों को लड़कों की कुछ आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। यही वजह है कि लड़कियां ऐसे लड़कों से दूरी बनाकर रखती हैं। तो अगर आप लगातार इस प्रयास में लगे हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों में तुरंत सुधार कर लेना चाहिए।
ड्रग एडिक्ट
इन दिनों अल्कोहल और स्मोकिंग आम है। हालांकि अधिकतर लड़कियों को यह पसंद नहीं आता है। लड़कियां इस तरह के लड़कों से दूरी बनाकर रहना चाहती हैं। इसलिए अगर आप में भी यह बुरी आदत है तो आपको इसे बदलना चाहिए।
लड़ाई-झगड़ा करना
कई लड़कों की आदत होती है कि वे ठग बनकर स्कूल-कॉलेजों में हंगामा करते हैं, मारपीट करते हैं और दंगा करते हैं। इस तरह के लड़कों अपने स्कूल, कॉलेज आदि में हंगामा मचाने और दंगा करने की आदत होती है। आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं होते हैं। वो इस तरह के झगड़ों और झगड़ा करने वालों से दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं।
गाली गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल
लड़कियों को अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले लड़कों से दूरी बनाए रखना पसंद होता है। हर समय अपशब्द बोलने वाले लड़के उन्हें पसंद नहीं आते हैं। कई बार लोग गाली गलौज करते हैं और इन दिनों आम होता जा रहा है. आपको बता दें कि बहुत सी लड़कियों को ऐसी बुरी भाषा पसंद नहीं होती हैं। अच्छे व्यवहार और भाषा से लड़की का दिल जीत लेना ही बेहतर है।
झूठ बोलना
महिलाएं झूठ बोलने से नफरत करती हैं और कई महिलाएं झूठ को रिश्ते को खत्म करने के कारण के रूप में देखती हैं। आप कहां थे या आप किसके साथ थे, आप क्या करते हैं, इस तरह के मामलों में झूठ बोलना अंत में कष्टदायक होता है। आजकल अपनी नौकरी, अपने परिवार या अपने अतीत के बारे में झूठ बोलना आम हो गया है।