लाइव न्यूज़ :

ऑफिस प्रेशर को कम करेगा आपकी मेज पर रखा ये छोटा सा सामान, देखते ही दूर हो जाएगी सारी घबराहट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 08:57 IST

इस अध्ययन में ऑफिस के सभी कर्मचारियों पर जांच की गई। जिसमें ज्यादातर स्वस्थ हरे-भरे वातारवण से दूर रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह शोध जापान के एक ऑफिस में किया गया जहां 63 कर्मचारी थे।इस अध्ययन में ऑफिस के सभी कर्मचारियों पर जांच की गई।

आजकल ऑफिस में काम के बढ़ते प्रेशर के कारण अक्सर वहां काम करने वाले कर्मचारी तनाव में आ जाते हैं। इन स्थितियों से बचना या परहेज करना आसान नहीं होता लेकिन ऑफिस में आपकी डेस्क पर रखा एक छोटा सा पौधा आपके सारे तनाव को दूर भगा देता है।

जी हां आपने सही पढ़ा वैज्ञानिकों द्वारा इस बात पर रिसर्च की गई है और पता लगाया गया है कि आपके ऑफिस डेस्क पर रखा एक छोटा सा पौधा भी आपके सारी टेंशन को छू-मंतर कर देता है। 

अवाजी की यूनिवर्सिटी ऑफ योगो में हालिया हुए शोध में इस बात का दावा किया गया है कि ऑफिस की मेज पर रखा छोटा सा पौधा कर्मचारियों को तनाव मुक्त करता है। शोधकर्ताओं मासाहिरो टोयोडा, यूको योकोटा मारनी बारनेस और मिदोरी कानको ने मानसिक सेहत पर इनडोर पौधों के पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया। 

इस अध्ययन में ऑफिस के सभी कर्मचारियों पर जांच की गई। जिसमें ज्यादातर स्वस्थ हरे-भरे वातारवण से दूर रहते हैं। इस रिसर्च में वैज्ञानिक रूप से यह साबित किया गया है। मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्तर पर इनडोर पौधों का क्या प्रभाव पड़ता है।

 यह शोध जापान के एक ऑफिस में किया गया जहां 63 कर्मचारी थे। वैज्ञानिकों ने डेस्क पर पौधे रखने के बाद प्रतिभागियों के मनोवैज्ञानिक तनाव के स्टेट डेट एंग्जाइटी इवेंटरी से मापा।

शोध में पाया गया कि डेस्क पर रखे पौधे की तरफ देखते हुए तीन मिनट आराम करने पर प्रतिभागियों का पल्स रेट कम हुआ। पौधे प्रतिभागियों की पसंद के अनुसार लगाए गए थे। शोध में पता चला कि पौधे लगाने से पहले और पौधे लगाने के बाद कर्मचारियों में घबराहट का स्तर कम हुआ है। शोध वैज्ञानिकों का कहना है कि ठीक आंख के सामने पौधों को लगाने से ना सिर्फ मनौवैज्ञानिक तनाव दूर होता है बल्कि थकावट भी कम होता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े