लड़के से 'हां' करवानी हो तो करें ये काम, जल्दी बन जाएगी आपकी बात

By गुलनीत कौर | Published: August 3, 2018 04:23 PM2018-08-03T16:23:16+5:302018-08-03T16:23:16+5:30

कुछ लड़के प्यार से इसलिए भी भागते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एक बार रिलेशनशिप शुरू हो गया तो उनकी हर आजादी खत्म हो जाएगी।

How to convince him to say yes for marriage | लड़के से 'हां' करवानी हो तो करें ये काम, जल्दी बन जाएगी आपकी बात

लड़के से 'हां' करवानी हो तो करें ये काम, जल्दी बन जाएगी आपकी बात

अगर आप किसी लड़के को पसंद करती हैं और जानती हैं कि वो भी आपको चाहता है, लेकिन कहने से घबराता है तो आपको ही आगे बढ़कर कोशिश करनी होगी। नहीं, आपको खुद उसे प्रपोज नहीं करना है, लेकिन आपको कुछ ऐसे काम करने होंगे जिसकी बदौलत वह खुद ही आगे आकर अपने प्यार का इजहार कर दे। चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 तरीके, जिन्हें अगर लड़की अपनाए तो लड़का अपने प्यार का इजहार कर देता है।

1. कांफिडेंस लाएं

एक रिश्ते में यह बहुत जरूरी है कि दोनों खुलकर अपनी बात को सामने रख सकें। अगर लड़के के दिल में एक बार भी यह आ जाए कि प्यार का इजहार करने पर आप नाराज हो सकती हैं या गुस्सा कर सकती हैं, तो वह कभी भी 'आई लव यू' नहीं कहेगा। इसलिए उसे अपने साथ कम्फर्टेबल बनाएं और उसे यह एहसास दिलाएं कि वह दिल की हर बात आपसे शेयर कर सकता है। 

2. उसे आजादी दें

कुछ लड़के प्यार से इसलिए भी भागते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एक बार रिलेशनशिप शुरू हो गया तो उनकी हर आजादी खत्म हो जाएगी। दोस्तों के साथ देर रात तक बाहर घूमना, मस्ती करना, अपनी मर्जी चलना, यह बंद हो जाएगा। लेकिन अगर आप बातों बातों में उन्हें यह जताएं कि पार्टनर का दोस्तों के साथ घूमना आपको बुरा नहीं लगता तो वो आपको अपनी पसंद मान लेगा और शादी के लिए जरूर प्रपोज करेगा।

3. भरोसा

पिछले रिश्ते में चोट खाए लड़के दोबारा एक नया रिश्ता बनाने से डरते हैं। लेकिन धीरे-धीरे अगर आप उसके ज़हन में यह बात डाल दें कि आगे बढ़ने में कोई बुराई नहीं है और वो आपकी बात समझ भी जाए तो जल्द ही आपको प्रपोज कर सकता है।

4. परिवार से मिलें

अगर आप दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन वो शादी की बात नहीं कर रहा तो उसे नहीं, उसके परिवार को माध्यम बनाएं। अगर आप उनके परिवार से मिलेंगी, और उन्हें आप पसंद आ गई तो आप और लड़के का परिवार दोनों मिलकर उसे शादी के लिए मना सकते हैं। इस तरह से बात जल्दी बन जाएगी।

5. खुद ही बात करें

लेकिन अगर इन सब तरकीबों को अपनाने के बाद भी बात ना बने तो सीधा उनसे बात ही कर लें। उन्हें समझाएं कि आप दोनों का रिश्ता उस मुकाम तक पहुंच गया है जहां आप दोनों को उसे एक नाम देना चाहिए। हो सकता है कि वे समझाने से ही आपकी बात समझ जाएं और बात बन जाए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: How to convince him to say yes for marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे