लाइव न्यूज़ :

ये 8 बेवजह के टॉपिक, जो कपल के बीच बनते हैं झगड़े का कारण

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 25, 2019 10:44 IST

कपल के बीच अमूमन जिन टॉपिक को लेकर झगड़ा होता है वो जानने के बाद कोई तीसरा सोचने लगे की आखिर वजह क्या थी झगड़े की। हम इस खबर में आपको उन छोटे-मोटे वजहों के बारे में बता रहें है जिस पर कपल को अक्सर झगड़ते देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपति को क्रिकेट या न्यूज देखना होता है तो पत्नी को सास-बहू वाले सीरियल्स, और इसी फेर आपस में भिड़ जाते हैंपत्नियां घर को सहेज कर रखती हैं और पति उन्हें बिखेर देते हैं

शायद ही ऐसा कोई कपल होगा जिनके बीच झगड़े नहीं होते। कई बार कपल के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते हैं। वहीं, कभी कभार झगड़े की वजह गंभीर हो सकती है।

लेकिन कपल के बीच अमूमन जिन टॉपिक को लेकर झगड़ा होता है वो जानने के बाद कोई तीसरा सोचने लगे की आखिर वजह क्या थी झगड़े की। हम इस खबर में आपको उन छोटे-मोटे वजहों के बारे में बता रहें है जिस पर कपल को अक्सर झगड़ते देखा गया है।

रिमोट

घर में झगड़े का सबसे छोटा और अकारण विषय होता है रिमोट। बच्चे रिमोट को लेकर झगड़े तो समझ आता है लेकिन वहीं अगर मियां-बीवी के झगड़े का कारण बन जाए तो सोचने वाली बात होती है। पति को क्रिकेट या न्यूज देखना होता है तो पत्नी को सास-बहू वाले सीरियल्स, और इसी फेर आपस में भिड़ जाते हैं।

बिस्तर पर गीला तौलिया

अक्सर पत्नियां अपने पतियों को यह समझाने में परेशान हो जाती है कि बिस्तर पर अपना गीला तौलियां ना फेंके। पत्नियां घर को सहेज कर रखती हैं और पति उन्हें बिखेर देते हैं। घर की चीजों को जगह पर नहीं रखते। लेकिन पत्नियों को भी यह समझना होगा कि किस बात को कब छेड़ा जाए। अक्सर ऑफिस जाने की जल्दबादी में पति तौलिएं बिस्तर पर भूल जाते हैं और फिर टोका-टोकी से बात बहस में बदल जाती है।

बात न सुनना

अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई अपनी बात नॉन स्टॉप बोले जा रहा हो और सामने वाला उसकी बात ना सुन रहा हो या किसी काम में व्यस्त हो, तो इस बात पर भी दो लोग भिड़ जाते हैं।

ससुराल की बुराई

अमूमन अक्सर कपल एक-दूसर के ससुराल की बुराई में आपस में ही उलझ जाते हैं। पत्नी अपनी सास की शिकायत करें और पुरूष अपने ससुराल पर टिप्पणी करें तो समझो झगड़े को न्योता दिया गया है।

खाने पर बहस

'आज खाने में क्या है' से लेकर 'खाने में क्या बनाऊं' तक मियां-बीवी में कई तरह के झगड़े हो जाते हैं जो बढ़ते-बढ़ते और बिगड़ जाती है।

घर में पोंछा लगाते ही फर्श पर चलना

पुरुषों की एक आदत जो अक्सर कपल के बीच के झगड़े का कारण बनती है। पत्नी ने घर की सफाई की और तभी पति भीगे फर्श पर अपने पैरों के निशान छोड़ जाता है, तो झगड़ा तय है।

रात के खर्राटे

कुछ लोग सोते वक्त खर्राटे लेते हैं। लेकिन उनके पास सो रहे लोगों को खर्राटों की वजह से नींद नहीं आती है। जिस वजह से पति-पत्नी में झगड़ा होता है।

बच्चे की पढ़ाई

बच्चे की पढ़ाई, उसकी परफॉर्मेंस माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी होती है। लेकिन बच्चा ट्रॉफी घर लाया तो ‘आखिर बेटा किसका है’ को लेकर झगड़ा और अगर बच्चे की शिकायत स्कूल से घर पहुंची तो, ‘सब तुम्हारे लाड-प्यार का नतीजा है’ पर बहस छिड़ जाती है।

वैसे कहते हैं कि, जहां झगड़ा होता है, प्यार भी वहीं होता है। अगर आप पति-पत्नी के बीच भी ऐसे झगड़े होते हैं तो इसे सीरियस ना लें। ये झगड़े अक्सर कुछ सालों बाद आपको याद बनकर हसाएगा। इसलिए इस झगड़े को एंजॉय करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश