दिल तोड़ने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग अक्सर प्यार में देते हैं धोखा

By मेघना वर्मा | Updated: January 11, 2020 07:35 IST2020-01-11T07:35:17+5:302020-01-11T07:35:17+5:30

आपकी राशियों के ही अनुसार ही  आपका स्वभाव होता है। आज यहां हम कुछ खास राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें माना जाता है कि वो दिल तोड़ने में माहिर होते हैं।

how likely It Is your partner will cheat, based on their zodiac sign | दिल तोड़ने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग अक्सर प्यार में देते हैं धोखा

दिल तोड़ने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग अक्सर प्यार में देते हैं धोखा

Highlightsआपकी राशियों के ही अनुसार ही  आपका स्वभाव होता है।राशियों के अनुसार कुछ पार्टनर दिल तोड़ने में माहिर भी होते हैं। 

प्यार एक ऐसा रिश्ता है जो आपको बस हो जाता है। इसमें ना किसी खास दिन की जरूरत होती है ना किसी खास समय की। बस आप उनके प्यार में पड़ ही जाते हैं। प्यार के पड़ने के बाद जरूरी होता है उसे वैसे ही बनाए रखना भी जरूरी है। कुछ पार्टनर तो इसे बनाएं रखने में माहिर होते हैं मगर राशियों के अनुसार कुछ पार्टनर दिल तोड़ने में माहिर भी होते हैं। 

माना जाता है कि आपकी राशियों के ही अनुसार ही  आपका स्वभाव होता है। आज यहां हम कुछ खास राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें माना जाता है कि वो दिल तोड़ने में माहिर होते हैं।  ऐसा भी नहीं है कि इन राशि वाले पार्टनर जानबूझ कर ये सब करते हैं, कई बार हालात ही ऐसे हो जाते हैं कि उन्हें रिश्ते को खत्म करना ही पड़ता है।

1. मेष राशि

कॉस्मोपॉलिटिन डॉट कॉम के मुताबिक एक सर्वे के मुताबिक 34 प्रतिशत मेष राशि के लोग अपने पार्टनर के साथ चीटिंग करते हैं। इस राशि के लोग स्वभाव के काफी अच्छे होते हैं मगर इनका पार्टनर इनके साथ कुछ गलत व्यवहार करता है तो ये उस चीज को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में ये लोग अपने पार्टनर को छोड़ने में थोड़ा सी भी देर नहीं करते। मेष राशि वाले दिल के साफ होते हैं इसलिए सामने वालों से भी वैसी ही उम्मीद करते हैं।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग बेहद भावुक होते हैं। छोटी-छोटी चीजों पर वो बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं। इस राशि के लोगों को इस बात की बिल्कुल फिक्र नहीं होती कि उनके व्यवहार से सामने वाले का दिल टूट सकता है।

3. मीन राशि

मीन राशि के लोग किसी पहेली से कम नहीं होता। उन्हें समझना बहुत मुश्किल होता है। अगर इन पार्टनर को रिश्ते में खुशी और आजादी ना मिले तो वह पार्टनर से दूर हो जाते हैं। उन्हें अपने लिए रास्ता बनाना और उसपर चलना पसंद होता है।

4. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए खुद की खुशी मायने रखती है। अगर इन्हें अपने पार्टनर के साथ वो खुशी नहीं मिली जिन्हें वो डिजर्व करते हैं तो उनसे अलग होने में वो बिल्कुल समय नहीं गंवाते। बिना किसी झिझक के वो उन्हें छोड़ देते हैं।

5. मकर राशि

मकर राशि के लोग बेहद मेच्योर और समझदार होते हैं वो जानते हैं कि किसी चीज को जबरदस्ती खींचने का कोई मतलब नहीं होता। इसलिए वो खुद का रास्ता बहुत आसानी से बदल लेते हैं। मकर राश वालों का अपने पार्टनर से झगड़ते नहीं बल्कि अपने रिश्ते को एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ देते हैं।

Web Title: how likely It Is your partner will cheat, based on their zodiac sign

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे