Happy Holika Dahan 2020: 'होली जली है बुराई के रूप में, बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में', इन दमदार मैसेज और SMS से दें होलिका दहन की बधाई

By मेघना वर्मा | Updated: March 8, 2020 11:44 IST2020-03-08T11:44:57+5:302020-03-08T11:44:57+5:30

जाती हुई ठंड और हल्की गर्मी के मौसम में आने वाला रंगो का यह त्योहार होली अमूमन सभी के मन को भाता है।

holika dahan 2020 date time significance how to celebrate holika dahan puja shubh muhurat holi 2020 | Happy Holika Dahan 2020: 'होली जली है बुराई के रूप में, बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में', इन दमदार मैसेज और SMS से दें होलिका दहन की बधाई

Happy Holika Dahan 2020: 'होली जली है बुराई के रूप में, बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में', इन दमदार मैसेज और SMS से दें होलिका दहन की बधाई

Highlights होलिका की इसी पूजा के बाद होली की पर्व शुरू हो जाता है।कहते हैं इस आग में लोगों का अंहकार और उनकी दरिद्रता दोनों ही जलकर भस्म हो जाते हैं।

रंगों का त्योहार होली इस बार 10 मार्च को मनाया जाएगा। हर साल होली का ये पर्व हिंदी पंचाग अनुसार फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है। जाती हुई ठंड और हल्की गर्मी के मौसम में आने वाला यह त्योहार अमूमन सभी के मन को भाता है। होली 2020 का पर्व इस बार विशेष संयोगों एवं नक्षत्रों के बीच मनाया जाएगा। 09 मार्च को होलिका दहन है। 

होलिका की इसी पूजा के बाद होली की पर्व शुरू हो जाता है। कहते हैं इस आग में लोगों का अंहकार और उनकी दरिद्रता दोनों ही जलकर भस्म हो जाते हैं। होलिका पूरी जलने के बाद जब भस्म बाख जाए तो उसे डिब्बी में भरकर अपने घर में रखें।

मान्यता है कि यह पवित्र भस्म बेहद शक्तिशाली होती है। इसका उपयोग व्यक्ति को प्रेतबाधा, बुरी नजर, टोन-टोटके आदि से बचाता है। यह भस्म सभी दुनियावी बुरी शक्तियों से घर-परिवार की रक्षा करती है।

इस होलिका दहन पर आप भी अपने रिश्तेदारों, परिवार वालों और अपने दोस्तों को इसकी बधाई दे सकते हैं। नीचे दिए कुछ मैसेज से आप उन्हें इस खास पर्व की बधाई जरूर दें। 

अच्छाई की जीत हुई है, हार गयी आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की आज शुभ घड़ी आयी है।
Happy Holika Dahan 2020

होलिका दहन के साथ ही आप सभी के दुखो का नाश हो !
होलीका दहन की सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनायें !
Happy Holika Dahan 2020

हे प्रभु तुम रहना सदा मेरे मन में,
दूर रहे बुराइयां सदा पुरे जन में,
होलिका दहन में यही कामना मेरी,
सुख शांति हो मेरे देश के कण कण में।
Happy Holika Dahan 2020

होली जली है बुराई के रूप में,
बचे है प्रह्लाद सच्चाई के रूप में,
खुश रहे आप दुनिया में हमेशा ,
यही कामना करते है, होलिका दहन के रूप में।
Happy Holika Dahan 2020

तुमको मिले आशीष प्रभु का रहो सदा खुशी से मगन,
तुमको और तुम्हारे परिवार को मुबारक हो होलिका दहन।
Happy Holika Dahan 2020

मैं भी बचूं और तुम भी बचो,
बुराइयां छुए तो जल जायें,
तुम भी मनाओ मैं भी मनाऊं,
आओ मिलकर होलिका दहन मनायें।
Happy Holika Dahan 2020

Web Title: holika dahan 2020 date time significance how to celebrate holika dahan puja shubh muhurat holi 2020

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे