Happy Women's Day: 'तू अपनी शक्ति को पहचान, कृष्ण से पहले लेते हैं राधा का नाम'-इन दमदार मैसेज, SMS से दें महिला दिवस की बधाई
By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2020 10:26 IST2020-03-07T10:26:07+5:302020-03-07T10:26:07+5:30
Happy International Women's Day 2020: इस साल की महिला दिवस की थीम है-I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights.

Happy Women's Day: 'तू अपनी शक्ति को पहचान, कृष्ण से पहले लेते हैं राधा का नाम'-इन दमदार मैसेज, SMS से दें महिला दिवस की बधाई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को देश और दुनिया की तमाम उन महिलाओं को शुक्रिया कहा जाता है जो किसी ना किसी रूप में देश की तरक्की और समाज की तरक्की का हिस्सा बन रही हैं। इस साल की महिला दिवस की थीम है-I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights.
प्राचीन काल में हो या भारतीय इतिहास, महिलाएं तब से लेकर आज तक अपने अस्तित्व के लिए लड़ती आई हैं। हां आज बहुत हद तक उनकी इस लड़ाई में वो जीत गई हैं मगर जंग अभी भी जारी है। अपने हक की इसी लड़ाई के लिए जिस समय औरतें सड़कों पर उतर आयीं थीं उसी वक्त से शुरू हुआ महिलाओं के इस खास दिन को मनाने की परंपरा।
महिला दिवस पर अपनी जिंदगी में खास जगह रखने वाली हर महिला को आप खास तरह से विश कर सकते हैं। नीचे दिए खास संदेशों और मैसेज से आप महिला दिवस की बधाई दे सकते हैं।
माँ, बहन, पत्नी, बेटी है वो,
जीवन के हर सुख-दुःख में शामिल है वो.
Happy Women's Day 2020
क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
Happy Women's Day 2020
नारी तुम केवलश्रद्धा हो , विश्वास रजतनग पग तल में
पीयूष स्रोत सी बहा करो , जीवन के सुन्दर समतल में
Happy Women's Day 2020
नारी में शक्ति अपार हैं,
नारी इस सृष्टि का आधार हैं,
नारी का हमेशा सम्मान करो क्योंकि
नारी ही नर के जीवन का सार हैं.
Happy Women's Day 2020
अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान,
कृष्ण से पहले लोग लेते हैं राधा का नाम.
Happy Women's Day 2020
नारी जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी,
आंचल में हैं दूध और आँखों में पानी.
Happy Women's Day 2020
नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ हैं,
यदि नारी का सम्मान नहीं कर सके तो सब व्यर्थ हैं.
Happy Women's Day 2020
दिन की रौशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नही,
साड़ी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई.
Happy Women's Day 2020
जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
Happy Women's Day 2020
जिसने बस त्याग ही त्याग किये,
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो,
उसे जीने का अधिकार दो.
Happy Women's Day 2020



