ब्रेकअप के बाद हर लड़का करता है ये 5 काम, जानिए यहां
By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2020 09:33 IST2020-01-03T09:33:44+5:302020-01-03T09:33:44+5:30
लड़कों के लिए ब्रेकअपन का ये दौर बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद अक्सर ही लड़कों की कुछ आदतों से पता चल जाता है कि उनका ब्रेकअप हुआ है।

ब्रेकअप के बाद हर लड़का करता है ये 5 काम, जानिए यहां
ब्रेकअप जैसी चीज किसी के लिए भी बहुत बड़ी होती है। ब्रेकअप के बाद कितने ही लोगों की जिंदगी बदल जाती है। कुछ अपनी जिंदगी फिर से जीना शुरू कर देते हैं तो कुछ इसे फिर से इंज्वॉय नहीं कर पाते। कुछ ऐसे भी होते हैं जो मायूस हो जाते हैं।
खासकर लड़कों के लिए ब्रेकअपन का ये दौर बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद अक्सर ही लड़कों की कुछ आदतों से पता चल जाता है कि उनका ब्रेकअप हुआ है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जो हर लड़का ब्रेकअप के बाद करता है। ज्यादातर लड़कों की इस आदत से आप जान जा सकते हैं कि उनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है।
1. दोस्तों से बढ़ जाती है यारी
जब लड़के किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो सारा टाइम अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं। उनके साथ घूमने जाना और उनके साथ रहने के लिए वो दोस्तों के साथ घूमना-फिरना भूल जाते हैं। मगर ब्रेकअप के बाद उन्हीं पुराने यारों से उनकी यारी बढ़ जाती है। वो अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताने लगते हैं। ताकि अपनी एक्स की यादों को भूल सकें।
2. ड्रिंक्स का भी लेते हैं सहारा
बहुत से लड़के ब्रेकअप के बाद ड्रिंक्स पीने भी लगते हैं। शराब के नशे में वो अपने पुराने रिश्ते और उससे मिले गम को भूल जाना चाहते हैं। इसीलिए शायद शराब के साथ नाता बढ़ा लेते हैं।
3. एक्स की फोटोज देखकर रोना
अक्सर लड़के ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स की फोटोज देखकर भी उदास हो जाते हैं। बहुत से लड़के तो अपनी और अपनी एक्स की पुरानी तस्वीरें देखकर रोने भी लगते हैं।
4. कमिटमेंट को नहीं होते तैयार
कई बार ब्रेकअप के बाद लड़के इतने टूट जाते हैं कि वो दूबारा कमिटमेंट करने से बचते हैं। अक्सर ब्रेकअप के बाद लड़के दुबारा किसी रिश्ते में आने से डरने लगते हैं।
5. ऐसा शो करना जैसे कुछ हुआ ही ना हो
कुछ लड़के तो ब्रेकअप के बाद खुद को इतनी स्ट्रॉन्गली हैंडिल करते हैं कि आपको भनक तक नहीं होती। लड़के ऐसा शो करने लगते हैं जैसे उनके साथ कुछ हुआ ही ना हो।
6. खुद को चोट ना पहुंचाना
कुछ लड़के तो इस ब्रेकअप से इतने उदास हो जाते हैं कि वो खुद को ही चोट पहुंचाने लगते हैं। ब्रेकअप के बाद बहुत से लड़कों की जीने की इच्छा ही खत्म हो जाती है।
7. वो सब करना जिसे एक्स ने मना किया हो
कुछ लड़के अपने ब्रेकअप से इतने फर्सटेट हो जाते हैं कि उन्हें हर बात का रिवेंज चाहिए होता है। इसी रिवेंज के चक्कर में वो सारे वो काम करने लगते हैं जिन्हें उनकी एक्स ने करने से मना किया होता है।


