पोस्ट रिलेशनशिप ट्रामा से गुजर रहे तो इन 4 बातों से बनाएं दूरी, नहीं होगी कोई परेशानी
By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 17:01 IST2022-04-25T16:59:27+5:302022-04-25T17:01:46+5:30
ज्यादा समय पुराने पार्टनर के बारे में सोचने से आप जिंदगी में सही से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ब्रेकअप के बाद आपको पोस्ट रिलेशनशिप ट्रामा भी हो सकता है।

पोस्ट रिलेशनशिप ट्रामा से गुजर रहे तो इन 4 बातों से बनाएं दूरी, नहीं होगी कोई परेशानी
प्यार कोई खेल नहीं है। ऐसे में अगर किसी कारणवश ब्रेकअप हो जाए तो रिश्ते के टूटने का गम हर व्यक्ति को होता है। हालांकि, कुछ इससे जल्दी उभर जाते हैं जबकि कुछ को समय लगता हैं। मगर कई लोगों के लिए यह असंभव हो जाता है। दरअसल कई लोग लंबे समय के बाद भी ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं आ पाते हैं। मगर इससे बाहर निकलना आपके लिए जरूरी है।
ज्यादा समय पुराने पार्टनर के बारे में सोचने से आप जिंदगी में सही से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। ब्रेकअप के बाद आपको पोस्ट रिलेशनशिप ट्रामा भी हो सकता है। ऐसे में यहां बताए गए 4 साइन से आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आप पोस्ट रिलेशनशिप ट्रामा से तो नहीं गुजर रहे।
बेहद संदिग्ध और अविश्वसनीय हो जाना
ब्रेकअप के बाद किसी पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान किसी को ओने करीब आने देना भी अच्छा नहीं लगता। अगर आपका रिलेशनशिप अच्छा न रहा हो तो ये आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में जब आओ किसी पर अपना विश्वास खो देते हैं तो इसे वापस पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
आपको गिल्ट महसूस होता है
समय रहते कुछ न कर पाने की कसक सबके मन में आ जाती है। ऐसे में कई बार यही फीलिंग रिश्तों को लेकर भी आती हैं। अगर आपका रिश्ता अच्छा न रहा हो तो मन में ऐसी बात आना स्वाभाविक है, हालांकि, अगर आपने कुछ गलत नहीं किया तो किसी बात को लेकर मन में गिल्ट नहीं रखना चाहिए।
याद आती हैं पुरानी बातें
अपने पास्ट को भुला देना कोई आसान काम नहीं होता। ऐसे में ब्रेकअप के बाद कई बार पुरानी बातें याद आना कोई नई बात नहीं है। हालांकि, जरूरी है कि आप इससे भी दूर रहें। कोशिश करिए कि आप खुद को व्यस्त रखें और ज्यादा उस बारे में न सोचें।
नए रिश्ते को लेकर हैं कंफ्यूज
आपका पिछला रिलेशनशिप को लेकर अनुभव अच्छा नहीं था इसका मतलब ये नहीं हुआ कि आगे होने वाली चीजें भी अच्छी नहीं होंगी। अगर आपके मन में भी ये बातें चल रही हैं तो इनके बारे में ज्यादा मत सोचिये। हर इंसान एक जैसा नहीं होता। ऐसे में आपको सामने वाले व्यक्ति को समझने के लिए समय देना होगा।