लाइव न्यूज़ :

अपने पार्टनर का दिल जीतना हो तो ध्यान में रखें ये 5 बातें, दूसरी वाली है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: December 8, 2019 16:25 IST

शादी के बाद हर एक पति को और पत्नी को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे ना सिर्फ आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा। बल्कि आपके घर का महौल भी हमेशा सकारात्मक बना रहेगा।

Open in App

पति-पत्नी का रिश्ता खट्टा-मीठा सा होता है। जिसमें लड़ाई का कड़वाहट भी होती है मगर उससे कहीं ज्यादा प्यार की मिठास होती है। एक मैरिड लाइफ को खुशनुमा बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी होती है। 

शादी के बाद हर एक पति को और पत्नी को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे ना सिर्फ आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा। बल्कि आपके घर का महौल भी हमेशा सकारात्मक बना रहेगा। आज हम आपको ऐसे ही तीन टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को और भी खुशनुमा बना सकते हैं।

ध्यान रखें ये 5 बातें

1. एक-दूसरे के फैसलों का करें सम्मान

किसी भी रिश्तें में सबसे पहले तनाव तब होता है जब आप एक-दूसरे की बातों, एक-दूसरे के फैसलों पर शक करते हैं। मगर एक सफल रिश्ता तभी चल पाता है जब आप सामने वाले की बातों को समझें और उसकी इज्जत करें। 

2. एक-दूसरे के परिवार का करें सम्मान

एक पति-पत्नी के रिश्ते में जरूरी है कि पति-पत्नी दोनों ही एक-दूसरे के परिवार की इज्जत करें। शादी के बाद ना सिर्फ लड़की की जिंदगी बदलती है बल्कि लड़कों की जिंदगी में भी बदलवा आता है। वो भी नए रिश्तों और नए परिवार से जुड़ते हैं तो जरूरी है कि दोनों ही अपने से जुड़े नए रिश्तों की कदर करें।

3. घर का माहौल हो सकारात्मक

एक घर तभी खुशनुमा हो सकता है जब उस घर में रहने वाले लोग उसका माहौल सकारात्मक बना कर रखें। एक परफेक्ट कपल होने के नाते आप-दोनों को ही घर का माहौल खुश और खुशनुमा बनाकर रखना चाहिए।

4. एक-दूसरे की जरूरत का रखें ध्यान

जरूरी नहीं की पत्नी ही हमेशा पति की जरूरतों का ख्याल रखें। एक परफेक्ट पति होने के नाते आपको भी अपनी पत्नी की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। आप दोनों जितना एक-दूसरे की जरूरत को समझेंगे उतने ही खुश रहेंगे।

5. इग्नोर करना सीखें

शादी के बाद कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर भी पति-पत्नी हाइपर हो जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि वो लड़ाई का रूप ले लेती है। तो कोशिश करें कि जितनी बातों को इग्नोर कर सकें जरूर करें। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े