पार्टनर्स के बीच रिलेशनशिप के सालभर बाद आते हैं ये 5 बदलाव, कई कपल्स इन बातों से कर पाएंगे रिलेट
By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2022 16:32 IST2022-04-07T16:31:10+5:302022-04-07T16:32:56+5:30
रिलेशनशिप के एक पूरा होते-होते रिश्ते में कई सारे बदलाव आते हैं। रिलेशनशिप के एक साल बाद दोनों पार्टनर्स प्यार और समझ के नए स्टेज पर आ जाते हैं।

पार्टनर्स के बीच रिलेशनशिप के सालभर बाद आते हैं ये 5 बदलाव, कई कपल्स इन बातों से कर पाएंगे रिलेट
Relationship Tips: शुरुआती चरण में हर रिश्ता सुहाना लगता है। एक दो महीने तो केवल समझने में ही निकल जाते हैं। खैर पार्टनर को पूरी तरह से समझने के लिए कई बार जिंदगी भी कम पड़ जाती है, लेकिन रिलेशनशिप के एक पूरा होते-होते रिश्ते में कई सारे बदलाव आते हैं। रिलेशनशिप के एक साल बाद दोनों पार्टनर्स प्यार और समझ के नए स्टेज पर आ जाते हैं। अगर आपके रिलेशनशिप को भी एक साल हो चला है या हो गया है तो आप यकीनन इन बातों से खुद को जोड़ पाएंगे:
अब इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं
गर्लफ्रेंड हो या बॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप के शुरू के एक दो महीने में एक दूसरे को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश होती है। लेकिन एक साल के बाद जब आपके लिए दिखावे से बढ़कर केवल 'साथ' मायने रखता है, तब इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
उनकी बुरी आदतें
खाना खाते समय आवाज करना, छोटी-छोटी बातें भूल जाना, रात में बिना बताए सो जाना। उनके ये बुरी आदतें भले ही आपको शुरू में क्यूट लगती होंगी, लेकिन अब वह समय है जब आप इन्हें हर हालत में बदलना चाहते हैं।
केवल प्यार नहीं है
दोस्त एक दूसरे को समझते हैं, मन के अन्दर क्या चल रहा है वह जान जाते हैं। ठीक यही आप दोनों में रिलेशनशिप के एक साल बाद हो रहा है। किस बात पर वो कैसे रियेक्ट करेंगे और कौन सी बात पर उन्हें गुस्सा आएगा, आप जानते हैं।
बात करने का तरीका
शुरुआती समय में हर बात कहने से पहले आप सोचते थे। किसी बात का बुरा ना लग जाए, बात करते समय रिएक्शन नोट करते थे। लेकिन अब इन बातों का फर्क कम पड़ता है। क्योंकि समय के साथ पसंदिगी और मूड, दोनों का अंदाजा लग जाता है।
इन बातों को लेकर शर्म नहीं
एक दूसरे के सामने डकार मारना, मैनर्स का ध्यान रखे बिना भोजन करना और इससे भी अधिक कम्फर्टेबल होने पर कपल्स एक दूसरे के सामने 'फार्ट' भी मारते हैं। शुरुआट में इन चीजों को लेकर जो शर्म होती थी वह समय के साथ कम्फर्ट जोन की वजह से खत्म हो जाती है।