पति-पत्नी बेडरूम में लगाएं हाथी की ऐसी तस्वीर, झगड़े कम होंगे, बढ़ेगा प्यार

By गुलनीत कौर | Updated: September 14, 2018 13:40 IST2018-09-14T13:40:03+5:302018-09-14T13:40:03+5:30

फेंग शुई, वास्तु शास्त्र की तरह ही भवन की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर काम करता है।

Feng Shui Tips: 6 ways to use elephant statue or picture at home to attain good luck | पति-पत्नी बेडरूम में लगाएं हाथी की ऐसी तस्वीर, झगड़े कम होंगे, बढ़ेगा प्यार

Feng shui elephant

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पति-पत्नी के बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर हो तो इससे उनके रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। राधा और कृष्ण को प्रेम की मूरत माना जाता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पति-पत्नी रोजाना इनके दर्शन करें। लेकिन अगर रिश्ते में खट्टास अधिक बढ़ गई है, हर रोज झगड़े हो रहे हैं तो इन्हें सुलझाने के लिए फेंग-शुई के पास भी कुछ सुझाव हैं। 

फेंग शुई के अनुसार 'हाथी' की तस्वीर या मूर्ति, इसे घर के किसी विशेष स्थान पर लगाया जाए तो यह लाभकारी सिद्ध होती है। फेंग शुई, जो कि वास्तु शास्त्र की तरह ही भवन की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर काम करता है, इसके अनुसार हाथी की सही दिशा में लगी मूर्ति कई लाभ देती है। आइए जानते हैं कैसे:

हाथी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसमें उसकी सूंड नीचे की ओर झुकी हो, इसे घर के लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वहीं अगर हाथी की सूंड ऊपर की ओर हो तो ऐसी मूर्ति या तस्वीर घर में धन-संपत्ति को लाती है। इस तरह की मूर्ति या तस्वीर को घर के उस स्थान पर लगाएं जहां परिवार के सदस्य सबसे अधिक बैठते हों।

अगर पति-पत्नी में न झगड़े बढ़ गए हों, आपसी प्यार खत्म हो रहा हो तो बेडरूम में हाथी की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। फेंग शुई की राय में ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।

बड़े हाथी की जगह अगर घर में हाथी के बच्चे की मूर्ति या तस्वीर रखके जाए, तो यह भी फेंग शुई के अनुसार शुभ है। ऐसा करने से घर के बच्चे आज्ञाकारी बनते हैं। बड़े बुजुर्गों को सम्मान देना सीखते हैं। 

संतान के सुख से वंचित पति-पत्नी को अपने बेडरूम में सात हाथियों की मूर्तियां रखनी चाहिए। ये मूर्तियां कितने साइज की हों, इसपर कोई नियम नहीं है। लेकिन सात की संख्या में रखी मूर्तियां संतान का सुख दिलाती हैं।

ये भी पढ़ें: घर ले आएं फेंग शुई कॉइन, पा सकते हैं धन और अच्छी किस्मत

अगर करियर में दिक्कत चल रही हो तो घर की उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति या तस्वीर रखें, कुछ ही दिनों में सुधार दिखाई देगा। 

Web Title: Feng Shui Tips: 6 ways to use elephant statue or picture at home to attain good luck

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे