लाइव न्यूज़ :

फादर्स डे क्यों मनाया जाता है, पढ़ें एक सच्ची मार्मिक कहानी

By गुलनीत कौर | Updated: June 15, 2019 10:20 IST

एक पिता हर दिन, हर पल अपने बच्चों की खुशी के लिए मेहनत करता है, उन्हें हर सुख सुविधा देता है, उसकी इतनी कोशिशों के लिए एक धन्यवाद के तौर पर ही बच्चे एक दिन के लिए पिता का दिन मनाते हैं।

Open in App

मदर्स डे की तरह साल में एक दिन ऐसा भी आता है जो पिता को समर्पित होता है। फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। तो इस हिसाब से इस बार फादर्स डे 16 जून, 2019 को है। इस अवसर पर बच्चे अपने पिता को खुश करने के लिए उनके लिए कार्ड बनाते हैं, गिफ्ट देते हैं। एक पिता हर दिन, हर पल अपने बच्चों की खुशी के लिए मेहनत करता है, उन्हें हर सुख सुविधा देता है, उसकी इतनी कोशिशों के लिए एक धन्यवाद के तौर पर ही बच्चे एक दिन के लिए पिता का दिन मनाते हैं।

पहली बार कब मनाया फादर्स डे, जानिए इतिहास (Father's Day history, significance)

पहली बार 1908 में वेस्ट वर्जिनिया के एक गिरिजा घर में फादर्स डे मनाया गया था। वेस्ट वर्जिनिया में उस समय एक दुखद घटना घटी थी। एक कोयले की खान अचानक धंस गई और इस दुर्घटना अका शिकार यहां के गिरिजा घरों के करीब 200 पादरी (जिन्हें ईसाई धर्म में फादर कहकर संबोधित किया जाता है)हुए। इन सबका इस दुर्घटना में निधन हो गया।

इस घटना के ठीक बाद रविवार की प्रार्थना सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह जून महीने का तीसरा रविवार था। इस प्रार्थना सभा में यह फैसला लिया गया कि हर साल जून के इस तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाकर सभी पादरियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद वेस्ट वर्जिनिया में तो कुछ समय के लिए जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया गया मगर यह एक इंटरनेशनल इवेंट ना बन सका।

यह भी पढ़ें: मां ही अपने बच्चे के लिए करती है ये 10 काम, कोई और नहीं करता

सालों बाद 1909 में अमरीका की एक सिविल वर में मारे गए सिपाही की बेटी सोनारा स्मार्ट डौड ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाने का आग्रह किया। क्योंकि इसी दिन उसके पिता देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। साल 1913 में अमेरिकी सरकार के सामने फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया और आखिरकार वर्षों बाद सन् 1972 में अमेरीकी सरकार ने जून के तीसरे रविवार को छूती का दिन घोषित करते हुए फादर्स डे के रूप में मनाने का ऐलान किया। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े