पहली बार हुआ है प्यार, तो जरूर होगा इन 5 बातों का एहसास

By मेघना वर्मा | Published: June 29, 2020 12:03 PM2020-06-29T12:03:37+5:302020-06-29T12:03:54+5:30

पहला प्यार का एहसास सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है मगर कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे सभी ने फील किया होगा।

experiences you can feel when you just fall in love for the first time | पहली बार हुआ है प्यार, तो जरूर होगा इन 5 बातों का एहसास

पहली बार हुआ है प्यार, तो जरूर होगा इन 5 बातों का एहसास

Highlightsजब किसी से प्यार होता है तो इमोशन का ओवर फ्लो भी होने लगता है।बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार के शुरुआती दौर में ही फ्यूचर की प्लानिंग करने लगते हैं।

पहली बार प्यार का एहसास अपने आप में खास होता है। किसी को याद करना, किसी के ख्यालों में डूबे रहना अपने आप में ही खुशी दे जाता है। पहला प्यार हर इंसान के लिए खास होता है। ये ना सिर्फ आपके मन को खुश करता है बल्कि आपके आस-पास होने वाली चीजों में भी खुशी ही खोजता है। 

पहला प्यार का एहसास सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है मगर कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे सभी ने फील किया होगा। आज हम आपको यहां ऐसे ही अनुभव बताने जा रहे हैं जिसे आपने अपने पहले प्यार के समय फील किया होगा। किसी ने कम किसी ने ज्याद मगर ये फीलिंग सभी के मन में आई जरूर होगी-

1. पार्टनर को देखकर पेट में होती है गुदगुदी

पहले प्यार में पड़ने के बाद आप को अलग सी ही फीलिंग होती है। अपने पार्टनर को देखकर आपका मन खुश हो जाता है। उन्हें देखते ही आपके पेट में खुशी से गुदगुदी होने लगती हैं। प्यार की ये फीलिंग हमेशा खास होती है।

2. इमोशन का ओवर फ्लो

जब किसी से प्यार होता है तो इमोशन का ओवर फ्लो भी होने लगता है। उनके गम में हम दुखी हो जाते हैं, उन्हें जरा सी भी तकलीफ होती है तो हम दुखी हो जाते हैं। किसी से झगड़ा हो तो हम गुस्सा भी जल्दी हो जाते हैं। इमोशन्स का ओवर फ्लो हो जाता है। 

3. दुनिया लगने लगती है हसीन

प्यार में सब कुछ हसीन लगने लगता है। आप किसी से किसी भी तरह दुश्मनी नहीं करना चाहते। हमेशा खुश रहते हैं। प्यार के शुरुआती दौर में आपको छोटी से छोटी बातें भी खुश कर जाती हैं। ऐसा लगता है जैसे आपने दुनिया जीत ली हो।

4. फ्यूचर की करते हैं प्लानिंग

बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार के शुरुआती दौर में ही फ्यूचर की प्लानिंग करने लगते हैं। कहां रहेंगे, कैसा घर होगा, क्या करेंगे जैसी चीजें भी सोच डालते हैं। वेकेशन से लेकर हनीमून तक की प्लानिंग हो चुकी होती है। 

5. लगने लगता है कंफर्ट जोन

प्यार में इस बात का एहसास भी होता है कि आप अपने कंफर्ट जोन में आ चुके हैं। इसके बीयॉन्ड जाने का फिर आपको मन नहीं करता। ये रिश्ता निभाने में आप माहिर हो जाते हैं।

Web Title: experiences you can feel when you just fall in love for the first time

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे