शादी को टालने के लिए ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Updated: July 4, 2018 11:52 IST2018-07-04T11:52:51+5:302018-07-04T11:52:51+5:30

शोध की मानें तो भारत में लड़कियों की शादी करने की औसत उम्र बढ़कर 30 तक पहुंच गई है।

Excuses indian women make to avoid marriage | शादी को टालने के लिए ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां

शादी को टालने के लिए ये 5 बहाने बनाती हैं लड़कियां

शादी के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। लड़का हो या लड़की, दोनों ही शादी के नाम से भागते हैं। शादी ना करने के लिए लड़कों के पास 2-3 बहाने जरूर होते हैं, जैसे कि अभी सैलरी कम है, अभी करियर में कुछ खास नहीं किया, अभी मेरी उम्र कम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शादी को टालने के लिए लड़कियां कैसे बहाने बनाती होंगी। एक रिसर्च के अनुसार लकड़ों की तुलना में लड़कियां शादी को टालने के अधिक बहाने बनाती हैं। शोध की मानें तो भारत में लड़कियों की शादी करने की औसत उम्र बढ़कर 30 तक पहुंच गई है। इसका मतलब लड़कियां जल्दी शादी करने से भाग रही हैं। लेकिन लड़कियां शादी को टालने के लिए कैसे-कैसे बहाने बनाती हैं, आइए जानते हैं:

1. पढ़ाई

शादी ना करने के लिए लड़कियों का सबसे पहला और कॉमन बहाना होता है कि अभी उन्हें पढ़ाई करनी है। किसी भी खास कोर्स का हवाला देते हुए वे कह देती हैं कि इसके बाद ही शादी के बारे में सोचेंगी।

2. करियर

अगर पढ़ाई नहीं तो लड़कियों के पास दूसरा हथियार होता है उनका करियर। आजकल सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी अपने करियर और ड्रीम्स को लेकर सचेत हो गई हैं। और जब तक इसमें कुछ बड़ा हासिल ना करे लें, शादी जैसे रिश्ते में बंधना नहीं चाहती हैं।

रिलेशनशिप के एक साल बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड में आते हैं ऐसे बदलाव

3. आर्थिक स्थिति

अभी सैलरी ठीक नहीं है, आर्थिक रूप से उतनी मजबूती नहीं आयी जितने की जरूरत है। इस तरह के बहाने भी बनाती हैं लड़कियां। अपना घर, अपनी गाड़ी, बड़ा बैंक बैलेंस, ये सब पाने के बाद शादी करना चाहती हैं लड़कियां।

4. एक्स से प्यार

अगर पेरेंट्स को पहले से एक्स रिलेशनशिप की जानकारे एहो तो लड़कियां ये बहाना भी बनाने में हिचकिचाती नहीं हैं कि वे अभी भी अपने एक्स के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हैं और अभी शादी करने के लिए वे खुद को तैयार नहीं कर पाई हैं। 

5. अभी तक कोई मिला नहीं

और अगर लाइफ में कोई ना हो या तो लड़कियां ये बहाना बना देती हैं कि उन्हें अभी तक कोई मिला नहीं। वे अरेंज्ड मैरिज नहीं करना चाहतीं, और लव मैरिज के हिसाब से अभी कोई मिला नहीं है। इसलिए उन्हें अभी वक्त दिया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया

Web Title: Excuses indian women make to avoid marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे