अरेंज्ड मैरिज करने जा रही हैं तो शादी से पहले लड़के से जरूर पूछें ये 5 सवाल

By मेघना वर्मा | Updated: June 14, 2020 06:09 IST2020-06-14T06:09:39+5:302020-06-14T06:09:39+5:30

शादी लव हो या अरेंज्ड कुछ बातें ऐसी होती हैं जो शादी से पहले जान लेनी जरूरी हैं।

every women must ask these questions to men before arranged marriage | अरेंज्ड मैरिज करने जा रही हैं तो शादी से पहले लड़के से जरूर पूछें ये 5 सवाल

अरेंज्ड मैरिज करने जा रही हैं तो शादी से पहले लड़के से जरूर पूछें ये 5 सवाल

Highlightsकई बार ऐसा होता है कि शादी का डिसीजन लोगों की मर्जी और समाज के प्रेशर से ले लेते हैं।आज के समय में हर महिला को काम करने का अधिकार है।

शादी किसी के लिए भी सबसे बड़ा फैसला होती है। शादी में ना सिर्फ दो लोग मिलते हैं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता। नए रिश्ते बनते हैं नई जिम्मेदारियां होती हैं। पति-पत्नी को साथ मिलकर अपने परिवार वालों का ख्याल रखना पड़ता है। एक बहेतर शादी का जोड़ा तभी खुश रह पाता है जब उनके बीच की ट्यूनिंग सही हो। 

शादी लव हो या अरेंज्ड कुछ बातें ऐसी होती हैं जो शादी से पहले जान लेनी जरूरी हैं। ऐसी बातों को शादी से पहले ही खुलकर कर लिया जाए तो ही बेहतर है। कई बार ऐसा होता है कि शादी के बाद इस बात का एहसास होता है कि गलत जीवनसाथी चुन लिया है। ऐसा होने पर रोज झगड़े भी होते हैं। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने जीवनसाथी से कुछ सवाल पूछ लें-

1. दबाव में तो नहीं कर रहे शादी

कई बार ऐसा होता है कि शादी का डिसीजन लोगों की मर्जी और समाज के प्रेशर से ले लेते हैं। इसकी फर्स्टेशन शादी के बाद निकलती है। इसलिए शादी से पहले ये जरूर पूछ लें कि वो किसी प्रेशर में आकर शादी तो नहीं कर रहे हैं।

2. करियर को लेकर प्लान्स हैं

अक्सर लोग उस समय शादी करते हैं जब उनका करियर पीक प्वॉइंट पर होता है। करियर के सारे प्लान्स वो शादी के बाद के लिए टाल देते हैं। इसमें ऐसे चांस भी होते हैं कि शादी के बाद वो पूरी तरह अपने करियर पर फोकस हो जाएं और आप पर ध्यान ही ना दें। इसलिए उनसे पहले ये पूछ लीजिए कि करियर को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं।

3. फैमिली की प्लानिंग के बारे में क्या सोचते हैं

हां शुरू के कुछ मीटिंग में ये सवाल पूछना अजीब लग सकता है मगर ये सवाल बहुत जरूरी है। आप और आपके होने वाले पार्टनर की फैमिली प्लानिंग पर क्या  विचार है इसे लेकर आपकी राय मिलती-जुलती होनी चाहिए। ऐसा ना हो कि बाद में आप दोनों के बीच यही झगड़े का कारण बन जाए।

4. दो परिवार को संभालने के लिए हैं तैयार

सिर्फ लड़कियां ही नए परिवार को नहीं संभालती। ये जरूरी है कि लड़के भी अपने ससुराल पक्ष  का पूरा सम्मान करें और उनके प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाएं। इसलिए आप उनसे इस बात पर भी राय ले लें कि क्या वो दोनों परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए राजी हैं।

5. आपके वर्किंग होने से कोई प्रॉब्लम तो नहीं

आज के समय में हर महिला को काम करने का अधिकार है। अब महिलाएं सिर्फ घर और किचन तक सीमित नहीं है। इसलिए आपके काम करने को लेकर आपके पार्टनर की राय क्या है इसे भी जान लें। 

Web Title: every women must ask these questions to men before arranged marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे