भारत की हर महिला को सुनना पड़ता है ये ताना, कुछ देती हैं जवाब तो कुछ हो जाती हैं चुप
By मेघना वर्मा | Updated: December 20, 2019 11:38 IST2019-12-20T11:38:25+5:302019-12-20T11:38:25+5:30
हर भारतीय लड़की को ये एक ताना जरूर सुनना पड़ता है। जिसमें घरवाले ये जरूर बोलते हैं कि तुम तो लड़की हो तुम्हें घर का काम करना आना चाहिए।

भारत की हर महिला को सुनना पड़ता है ये ताना, कुछ देती हैं जवाब तो कुछ हो जाती हैं चुप
भारतीय समाज में लोगों का ये मानना है कि महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। हर दबाव को सहते हुए परेशानियों से जूझते हुए हर मुश्किल को हल कर लेती हैं। कुछ अपनी लड़ाई लड़ती हैं तो कुछ शांत हो जाती हैं। किचन से कम्प्यूटर तक उनकी ऊंगलियां कमाल कर देती हैं। मगर यही समाज ताने भी महिलाओं को ही मारता है।
कुछ ताने तो ऐसे होते हैं जिन्हें हर लड़की को सुनना पड़ता है। कुछ लड़कियां तो ये ताने हमेशा से ही सुनती आई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो बातें जो अक्सर सुना करती हैं।
1. घर का काम सीख लें, कुछ करती ही नहीं
हर भारतीय लड़की को ये एक ताना जरूर सुनना पड़ता है। जिसमें घरवाले ये जरूर बोलते हैं कि तुम तो लड़की हो तुम्हें घर का काम करना आना चाहिए। कहीं जॉब या बिजनेस करने वाली महिलाओं से यही उम्मीद की जाती है कि उन्हें भी घर का काम आता हो। ऐसे में एक्सर लड़कियों को ये ताना सुनना पड़ता है।
2. लड़की हो खाना बनाना सीख लो
एक ताना जो और लड़कियों को हमेशा सुनने को मिलता है वो है कि उन्हें खाना बनाने नहीं आता। अक्सर लड़कियों को उनके घर वाले ये बोलते मिल जाते हैं कि लड़की हो जल्दी खाना बनाना सीख लो। शादी के बाद भी तो तुम्हें ही करना है सब।
3. कपड़े ठीक से पहनों
आज के समाज में लड़कियों को उनके कपड़ो के लिए भी ताने सुनने पड़ते हैं। अक्सर लोग यही कहते कि उन्हें कपड़े ऐसे नहीं वैसे पहनने चाहिए। छोटे कपड़े नहीं पहनना चाहिए। कपड़े से जुड़े ताने हर लड़की को सुनना पड़ता है। जिसमें कुछ लड़कियां इसका जवाब देती हैं जबकि कुछ इसे बस चुपरह कर सुन लेती हैं।
4. शादी कब तक करनी हैं
घरवालों से ज्यादा इस चीज का ताना रिश्तेदार मारते हैं। जैसे लगता है लड़की और घरवालों से ज्यादा रिश्तेदारों को शादी की फिक्र होती है। शादी कर लो, शादी कब करोगी, शादी कब तक करनी है। इस चीज को लेकर हमेशा ही ताना सुनने को मिलता है। जिससे हर लड़की को सुनना पड़ता है।
5. तुम शादी-शुदा नहीं लगती हो
एक बार शादी होने के बाद औरतों को इस चीज का ताना बी हर बार सुनने को मिलता है कि वो शादी-शुदा नहीं लगती। आजकल हर महिला खुद को मेंटेन करके रखती हैं। मगर ऐसे में उनको हर बार ये ताना सुनने को मिलता है कि वो शादी-शुदा नहीं लगतीं।


