हर लड़की चाहती है उसका पार्टनर बिना बताए उसके लिए करे ये 5 काम, आप भी पढ़ें
हर लड़की चाहती है उसका पार्टनर बिना बताए उसके लिए करे ये 5 काम, आप भी पढ़ें
By मेघना वर्मा | Updated: December 29, 2019 10:06 IST2019-12-29T10:06:51+5:302019-12-29T10:06:51+5:30
Next
लड़के तो अक्सर अपने मुंह से सीधे अपनी बात कह देते हैं लेकिन लड़कियां अपने दिल की बातों को मन में ही दबा ले जाती हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
Highlightsज्यादातर लड़कियां इमोशनल होती हैं।एक लड़की जब कोई रिश्ता बनाती है तो उसमें बहुत सीरियस होती है।
एक लड़की के मन में क्या चलता है इसको पहचानना हर किसी की बात नहीं होती। लड़कियों की जुबान पर कुछ और दिल में कुछ होता है। जिसकी थाह पाना लड़कों के लिए आसाना नहीं होता। शायद इसलिए दुनिया लड़कियों को सबसे खास माना जाता है। वहीं जब कोई लड़की किसी रिश्ते में होती है तो वो उसकी जिंदगी का सबसे खास समय होता है। लेकिन कई बार वो अपने साथी से कुछ कहना तो चाहती हैं मगर कहती नहीं हैं।
कई बात बहुत ज्यादा प्यार करने वाले लोगों को बीच में भी दरार आ जाती है, उनका रिश्ता ठीक से चलता नहीं है। एक-दूसरे को ना समझ पाने की वजह से अक्सर कपल्स में झगड़े हो जाते हैं। लड़के तो अक्सर अपने मुंह से सीधे अपनी बात कह देते हैं लेकिन लड़कियां अपने दिल की बातों को मन में ही दबा ले जाती हैं। लड़कियां कई बार अपनी इच्छा अपने साथी से नहीं बता पाती। मगर हर लड़की अपने साथी से कुछ चीजों की उम्मीद करती है।
आइए आपको बताते हैं कि एक लड़की अपने साथी से बिना बोले भी किन चीजों की उम्मीद रखती है।
1. सेल्फ रिस्पेक्ट चाहती है
हर लड़की अपने पार्टनर से चाहती है कि वो उसकी इज्जत करे। उसके हर काम को रिस्पेक्ट दे। लड़कियां ये बात कभी कहती नहीं लेकिन हमेशा चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी रिस्पेक्ट करे। हर काम में उसकी राय जरूर ले।
प्रतीकात्मक फोटो
2. इमोशनली कनेक्टेड
ज्यादातर लड़कियां इमोशनल होती हैं। थोड़ी सी बात पर भी वो बहुत जल्दी भावुक हो जाती हैं। ऐसे में लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनसे इमोशनली कनेक्ट रहे। जब भी उन्हें जरूरत हो उन्हें इमोशनली भी सपोर्ट जरूर करे।
एक लड़की जब कोई रिश्ता बनाती है तो उसमें बहुत सीरियस होती है। अपने पार्टनर से भी वह इसी चीज की उम्मीद करती है कि रिलेशनशिप में वो सीरीयर रहें। साथ ही अपने रिश्ते को लेकर लॉयल रहे। हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर जब उसके साथ हो तो उसका फोकस उन्हीं पर हो।
प्रतीकात्मक फोटो
4. ना बनें अड़ियल
लड़कों की आदत होती है कि वो किसी ना किसी बात पर अड़ियल हो जाते हैं। अपने आगे किसी की नहीं सुनते। पार्टनर के इसी नेचर से लड़कियों को तकलीफ होती है। हर लड़की चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड या साथी अपने इस नेचर को अपनी आदत ना बनाएं। किसी भी बात पर अड़े रहना ठीक नहीं बल्कि उस बात पर बात करना जरूरी है।
प्रतीकात्मक फोटो
5. करे केयर
लड़कियां एक ऐसा साथी चाहती हैं जो उसकी केयर करे। सिर्फ तभी नहीं जब उनकी तबियत खराब हो बल्कि छोटी-छोटी बातों और जरूरतों पर भी उनका पार्टनर उनकी केयर करे। लड़कियों को बहुत पसंद होता है जब उनके पार्टनर पीरियड्स के दिनों में उनका ख्याल रखते हैं।
Web Title: every girl want that her boyfriend do these things for her