लड़कियों से भूलकर भी ना कहें ये 3 बातें, सुनकर हो जाती हैं गुस्से से आग बबूला

By मेघना वर्मा | Updated: January 9, 2020 10:33 IST2020-01-09T10:33:40+5:302020-01-09T10:33:40+5:30

अक्सर आप जाने-अनजाने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर देते हैं जिन्हें सुनने भर से ही पहले तो महिला चिढ़ जाती हैं।

every girl get angry by listening these words, words you don't say to a girl | लड़कियों से भूलकर भी ना कहें ये 3 बातें, सुनकर हो जाती हैं गुस्से से आग बबूला

लड़कियों से भूलकर भी ना कहें ये 3 बातें, सुनकर हो जाती हैं गुस्से से आग बबूला

Highlightsमहिलाओं को ये बातें अक्सर अपने ही जानने वालों से सुननी पड़ जाती हैं। इन बातों को सुनकर अक्सर उनकी भावनाएं आहत हो जाती हैं।

महिलाएं काफी सेंसटिव होती हैं। किसी भी बात या सिचुएशन में भावुक हो जाती हैं। उनका दिल किसी बच्चे जैसा होता है। बहुत कम चीजों पर ही वो गुस्से जैसा रिएक्शन देती हैं। अक्सर पुरुष कहते हैं कि महिलाओं को समझना उनके बस की बात नहीं मगर ऐसा नहीं है महिलाओं को समझने के लिए बस कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। 

अक्सर आप जाने-अनजाने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर देते हैं जिन्हें सुनने भर से ही पहले तो महिला चिढ़ जाती है फिर उसका उल्टा सा ही रिएक्शन देती है। आज कल महिलाएं खुद को लेकर इतनी कॉन्शस हो गई हैं कि उन्हें छोटी-छोटी बातें भी बुरी लगने लग जाती है। ऐसे में आपको उनसे कुछ चीजें नहीं कहनी चाहिए। हो सकता है इन्हें कहकर आप उनकी भावनाओं को आहत करें।

1. लड़की हो कुछ नहीं कर पाओगी

आपको इस बात को समझना होगा कि आज लड़कियां, लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। शहर छोटा हो या बड़ा लड़कियां आज खुद को किसी ऊंची पोस्ट पर कुछ अच्छा करते देखना चाहती हैं अपना सपना स्वीकार करते देखना चाहती हैं। ऐसे में आपका उनसे ये लाइन कहना उन्हें गुस्सा दिला देता है। 

2. क्या करोगी नौकरी करके बाद में तो चूल्हा चौका ही करना है

आपने भी अपने बड़े-बूढों से ये ताना अक्सर सुना होगा। ये लाइन लड़कियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। लड़कियां आज अपनी पर्सनल लाइफ के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी पूरी तरह से मैनेज कर रही हैं। इसके लिए किसी भी तरह से उन्हें घर पर बैठने की जरूरत नहीं हैं। बेहतर यही होगा ये लाइन बोलने से पहले आप अपनी सोच बदलें।

3. तुम तो पूरी आंटी लगने लगी हो

ये लाइन फनी जरूर हो सकती है लेकिन किसी भी लड़की को आंटी बुलाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। आज के समय में तो लड़कियां अपनी हेल्थ को लेकर इतनी जागरूक हो गई हैं कि वो फिट रहना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें गलती से भी आंटी ना बुलाएं। ये शब्द लड़कियों को पसंद नहीं होता।

Web Title: every girl get angry by listening these words, words you don't say to a girl

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे