लाइव न्यूज़ :

अपने पार्टनर से ना करें ये 5 उम्मीद, ज्यादा एक्सपेक्टेशन दे जाएगा आपको दुख

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2020 12:47 IST

बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही उम्मीद करने लगते हैं। ऐसा करके वो अपने पार्टनर के साथ अनफेयर करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदो लोग किसी पर्टिकुलर एक विषय पर एक जैसी राय रखें ये जरूरी नहीं। आपके दिमाग में जो चल रहा हो उसे शब्दों के माध्यम से पार्टनर तक पहुंचाएं।

प्यार एक अलग एहसास होता है। जिसने प्यार किया वो जानते हैं कि इसमें खट्टे अनुभव भी होते हैं और मीठे भी। कोई होता है जो आपके खुश होने से खुश होता है और दुखी होने से दुखी। अपने पार्टनर से उम्मीद लगाना सही है मगर जब ये उम्मीद कुछ ज्यादा ही हो जाती है तो सिवाए दुख के आपको और कुछ नहीं मिलेगा। 

बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही उम्मीद करने लगते हैं। ऐसा करके वो अपने पार्टनर के साथ अनफेयर करते हैं। आज हम यहां आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिनकी उम्मीद आपको अपने पार्टनर से बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। 

1. आपके दिल में क्या चल रहा है वो बिना कहे जान जाएं

आपको ये समझना होगा कि आपका पार्टनर भी आपकी ही तरह इंसान है। वो आपके दिल को पढ़ नहीं सकता। इसलिए जो बात मन में है उसे वो बिना कहे समझ नहीं सकता। अगर आप उनसे कुछ कहना चाहती हैं तो उसे कहिए, ऐसा बिल्कुल भी मत सोचिए कि वो आपके दिल की बात बिना कहे ही समझ जाएंगे।

2. आपके दिमाग में क्या चल रहा है

ऐसी कोई बात है जिसमें आपको आपत्ती है या आप उसे नहीं करना चाहते तो इस बात को भी उनके सामने रखिए। बिना आपके कुछ कहे वो कोई बात जान जाएं ये भी गलत है। आपके दिमाग में जो चल रहा हो उसे शब्दों के माध्यम से पार्टनर तक पहुंचाएं।

3. हमेशा दिखें परफेक्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर 24 घंटे परफेक्ट दिखें तो आपको एक स्टैच्यू को डेट करना चाहिए। कोई भी आदमी हर वक्त फिटफट और परफेक्ट नहीं दिख सकता, ना ही आपको उनसे ऐसी उम्मीद लगानी चाहिए। आपके पार्टनर जैसे हैं उन्हें वैसे ही रहने दें।

4. हमेशा आपकी ओपिनियन ही हो उनकी ओपिनियन

ऐसा भी बिल्कुल गलत है। दो लोग किसी पर्टिकुलर एक विषय पर एक जैसी राय रखें ये जरूरी नहीं। आपका ये उम्मीद लगाना ही बेवकूफी है कि आपका पार्टनर भी बिल्कुल आप की ही तरह सोचे। 

5. पूरा घर अकेले संभाले

ये भी आज के समय में बहुत ज्यादा उम्मीद है। जिस तरह आप महिला होकर ऑफिस जाती हैं घर और बाहर दोनों जगह का काम करती हैं उसी तरह आपके पार्टनर भी घर और बाहर दोनों का काम संभालते हैं। उनसे सिर्फ पूरे घर को संभालने की उम्मीद बहुत अनफेयर सी है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश