Christmas 2019: क्रिसमस पर अपने पार्टनर को दें ये 7 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2019 09:56 IST2019-12-19T09:56:25+5:302019-12-19T09:56:25+5:30

25 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन में लोग एक-दूसरे को प्यार बांटते हैं। साथ ही ढेर सारे स्वीट्स और डिटेशज भी खाते हैं।

christmas 2019 gift ideas for boyfriend girlfriend images photos and pictures for friends and relatives | Christmas 2019: क्रिसमस पर अपने पार्टनर को दें ये 7 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

Christmas 2019: क्रिसमस पर अपने पार्टनर को दें ये 7 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, कम पैसों में बन जाएगी बात

Highlightsक्रिसमस पर उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।इसमें लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं।

क्रिसमस का पर्व अब बस पांच दिन की दूरी पर है। नए जोश और नए उत्साह के साथ यह पर्व पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन में लोग एक-दूसरे को प्यार बांटते हैं। साथ ही ढेर सारे स्वीट्स और डिटेशज भी खाते हैं। वहीं इस दिन लोग अपने लव्ड वन को खास तोहफा देते हैं। 

क्रिसमस पर उपहार देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसमें लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। सिर्फ यही नहीं कई बार लोग अपने पार्टनर क लिए सरप्राइज भी प्लान करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस क्रिसमस पर अपने लव लाइफ को क्या गिफ्ट दे सकते हैं। 

पार्टनर को दें ये गिफ्ट

1. चॉकलेट्स

क्रिसमस पर चॉकलेट्स और टॉफी से सेट सभी को गिफ्ट किये जाते हैं। ये ना सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि आपके मूड को भी खुश कर जाते हैं। तो इस क्रिसमस आप अपने खास को चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो चॉकलेट बॉक्स में अपने पार्टनर के पसंद की चॉकलेट का कस्टमाइज डिब्बा भी पैक करवा सकते हैं। 

2 कैंडिल सेट

सर्द के समय घर में कैंडिल की भीनी खूशबू और धीमी रोशनी से पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। आप इस क्रिसमस अपने पार्टनर को कैंडिल्स का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। जो ना सिर्फ उन्हें पसंद आएगा बल्कि उनके मूड को भी सही करेगा।

3. कपड़े या जूलरी

अगर आपके पार्टनर को फैशन में इंट्रस्ट है तो इस क्रिसमस आप उन्हें विंटर के क्लोथ या ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो प्यारी सी कैप, स्कार्फ या जैकेट भी अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

4. नॉवेल्स

अगर आपके पार्टनर को किताबे पढ़ने का शौक हो तो आप उन्हें इस क्रिसमस एक बढ़ियां सी नॉवेल गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर का कोई फेवरेट राइटर है तो आप उसकी अपकमिंग बुक या नॉवेल अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। आपके पार्टनर को ये गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।

5. कुकी सेट

क्रिसमस पर चॉकलेट से भी ज्यादा जिस चीज की सबसे ज्यादा बिक्री होती है वो है कुकीज। बाजारों में कुकीज के डिब्बे की भरमार आ जाती है। अलग-अलग फ्लेवर्ड और अलग-अलग स्वाद के कुकीज लोग लेना पसंद करते हैं। आप भीअपने पार्टनर के पसंदीदा फ्लेवर के हिसाब से कुकीज खरीद सकते हैं।

6. मेकअप या ग्रूमिंग सेट

क्रिसमस पर आप अपने पार्टनर के लिए मेकअप या ग्रूमिंग सेट भी ऑर्डर कर सकते हैं। वाइफ या गर्लफ्रेंड के लिए लिपस्टिक या लाइ और काजल का पूरा सेट और हसबैंड या बॉयफ्रेंड के लिए बियर्ड ग्रूमिंग या शेविंग किट ऑर्डर कर सकते हैं। 

7. गिफ्ट वाउचर

ऑन लाइन शॉपिंग के जमाने में गिफ्ट वाउचर बेहद ही आम और खास गिफ्ट हो सकता है। आप भी अपने पार्टनर को एक पर्टिकलर अमाउंट का गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। इससे आपके पार्टन वो सभी चीज खरीद सकते हैं जो वो खरीदना चाहते हैं।

Web Title: christmas 2019 gift ideas for boyfriend girlfriend images photos and pictures for friends and relatives

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे