दुनियाभर में कितनी ही अजब-गजब चीजें होती हैं जिनकी हमें जानकारी नहीं है। दुनिया में शादी के बंधन में बंधने से पहले कई तरह की रस्में अदा की जाती है। कुछ रस्में तो इतनी अजीब होती है कि लोगों को उस पर भरोसा नहीं होता है। लेकिन ये चीजें सच होती हैं।
हम बात कर रहे हैं कंबोडिया के एक ऐसे समुदाय की जहां शादी की रस्म में एक ऐसी चीज को फॉलो किया जाता है जिसे सुन कर आप हैरान हो जाएंगे।
लड़की संबंध बना कर चुनती है पति
कंबोडिया के केरुंग समुदाय में एक रिवाज है कि लड़कियों को शादी के लिए दूसरे पुरुषों से संबंध बनाना पड़ता है। यानी कि लड़कियां अपने पति के चुनाव के लिए दूसरे मर्दो के साथ संबंध बनाती है। यह रिवाज इसलिए शुरु किया गया है ताकि बच्चे अपने लिए सही पार्टनर चुन सकें। गौर करने वाली बात यह है कि इस समुदाय की लड़कियां भी दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने में असहजता महसूस नहीं करते हैं।
मां-बाप नहीं लगाते पाबंदी
यहां पर मां-बाप अपनी बेटी की सेक्स लाइफ पर कोई पाबंदी नहीं लगाते है। इसके अलावा चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की को जब तक सही लाइफ पार्टनर नहीं मिल जाता है वह दूसरे लोगों के साथ सेक्स कर सकती है।
घर वाले बनाते हैं लव हट्स
शादी से पहले संबंध बनाने के लिए बच्चों के माता-पिता खुद एक खास झोपड़ी तैयार करते हैं। इसे लव हट्स कहा जाता है। लड़कियां इस दौरान जिन भी लड़कों से संबंध बनाती है उनमें से किसी एक को वह अपना लाइफ पार्टनर के तौर पर चुनती हैं। हालांकि बाकी लड़के इससे जलन या दुखी नहीं होते।