ओम पुरी बर्थडे स्पेशल: जब 14 साल के एक्टर को हो गया था 55 साल की काम वाली से प्यार
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 18, 2019 17:33 IST2019-10-18T17:33:53+5:302019-10-18T17:33:53+5:30
Om Puri Birthday: ओम पुरी का निजी जीवन भी किसी फिल्म जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानते हैं कि कैसी थी उनकी अनोखी लव स्टोरी...

Ompuri Birthday Spe
बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ओम पुरी हॉलीवुड तक जानते हैं। 18 अक्टूबर 1950 को जन्में ओम पुरी का जीवन बहुत ही असाधारण था। एक ढाबे में बर्तन मांजने से लेकर अभिनय की बुलंदियों को छूने का सफर किसी फिल्म से कम नहीं है।
इसके साथ ही उनका निजी जीवन भी किसी फिल्मों जैसा ही है जिसमें एक नायक भूल भटक कर अपने पहले प्यार के पास लौट आता है। तो आइए जानते हैं कि कैसी थी उनकी अनोखी लव स्टोरी...
ओम पुरी के बचपन में उनके घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने घर चलाने के लिए कई सारे काम किए। जिसमें कोयला बीनने से लेकर ढाबे में बर्तन मांजने तक शामिल है। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड लिखा था इसलिए उनके मालिक ने उन्हें चोरी के इल्जाम में ढाबे से निकाल दिया।
ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी थी जिसका नाम अनलाइकली हीरो: ओम पुरी।' इस किताब में उन्होंने ओम पुरी के जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। नंदिता ने किताब में लिखा है कि ओम को मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी।
नौकारानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में भाग लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।
ओम से जुड़ा एक और किस्सा है। एक रात ओम अपने मामा के परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। इस दौरान ओम ने मामी को गलत तरीके से छू दिया था। इस घटना के बाद ओम जैसे ही सुबह सोकर उठे तो मामा ने उन्हें बिना कुछ बोले गाल पर जोरदार थप्पर जड़ दिया था और घर से निकाल दिया। ओम पुरी ने अपनी मामी को गलत तरीके से छूने के लिए मामा ने उन्हें घर से निकाल दिया।



