लाइव न्यूज़ :

तो इसलिए आपको सबसे पहले बोलना चाहिए I Love You

By मेघना वर्मा | Updated: June 26, 2020 12:56 IST

सामने वाला भी आपसे कुछ नहीं कहता और आपका प्यार बस आपके दिल में ही रह जाता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आप किसी के लिए कुछ फील कर रहे हैं तो उसे बता दें।

Open in App
ठळक मुद्देजब कोई आई लव यू बोलता है तो इसका ये भी मतलब होता है कि वो आप पर विश्वास करता है। प्यार की पहल करना आपको कॉन्फिडेंट दिखाता है।

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को बहुत चाहते हैं या बहुत पसंद करते हैं मगर उसको आई लव यू बोलने से डरते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी तरफ से इस चीज की पहल नहीं करना चाहते। वो सामने वाले के आई लव यू कहने का इंतजार करते रहते हैं। 

इससे ऐसा भी होता है कि आपके दिल की बात दिल में ही रह जाती है। आप कुछ भी नहीं कह पाते। सामने वाला भी आपसे कुछ नहीं कहता और आपका प्यार बस आपके दिल में ही रह जाता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आप किसी के लिए कुछ फील कर रहे हैं तो उसे बता दें। इससे कई और फायदे भी हैं-

1. आप इस रिश्ते के लिए तैयार हैं

एक रिश्ते में प्यार और रिस्पॉन्सबिलटी होती है। आप जब पहले आई लव यू बोलते हैं तो सामने वाले को ये बात समझ आ जाती है कि आप इस प्यार की रिस्पॉन्सबिलिटी लेने को तैयार हैं। आप इस रिश्ते को निभाने के लिए तैयार हैं। 

2. ब्रेव हैं आप

किसी से अपने दिल की बात कहना अपने आप में बड़ी बात है। इसके लिए ना सिर्फ आपका रिस्पॉन्सिबल होना जरूरी है बल्कि आपके अंदर बहुत हिम्मत भी होनी चाहिए। इसलिए जब आप पहली बार खुद से पहल करके आई लव यू बोलते हैं तो ये आपकी हिम्मत को दिखाता है।

3. आप उन पर विश्वास करते हैं

जब कोई आई लव यू बोलता है तो इसका ये भी मतलब होता है कि वो आप पर विश्वास करता है। इसलिए आप जब आई लव यू बोलेंगे तो आप सामने वाले को ये एहसास दिलाएंगे कि आप उन पर ट्रस्ट कर रहे हैं। 

4. आप जानते हैं आप क्या हैं

प्यार की पहल करना आपको कॉन्फिडेंट तो दिखाता है साथ ही ये अनुभव भी कराता है कि आप जानते हैं आपको क्या चाहिए। आपका आई लव यू कहना ये दिखाता है कि आप जिस चीज को चाहते हैं उसके लिए ईमानदार है और आप खुद को जानते हैं। 

5. प्यार पर है विश्वास

आई लव यू बोलने से आपका ना सिर्फ दिल हल्का होता है बल्कि आपके अलावा बाकियों को भी पता चलता है कि आप प्यार पर विश्वास करते हैं। आपके पहल करने से आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े