लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: इन तरीकों से बोरिंग पति को बनाएं रोमांटिक, पल में बदलेगा मूड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 07:26 IST

आमतौर पर पुरुषों के व्यवहार के कई रूप देखने को मिलते हैं। जैसे रोमांटिक, गुस्सैल, आक्रामक, शांत या फिर बोरिंग। अगर आपका पति भी बोरिंग है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फॉर्मूलें जिनपर आप काम करके अपने पति को रोमांटिक बना सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपति को टाइम-टाइम पर सरप्राइज देंउनकी पसंद की आउटफिट पहनकर घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का सरप्राइज देंसुबह की शुरुआत पति को किस देकर या फिर प्यार के साथ करें

एक लड़की की हमेशा ख्वाहिश होती है उनका पति रोमांटिक हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन्हें बोरिंग पति मिल जाते हैं। कई बार शादी के बाद पति पत्नी बोरिंग हो जाते हैं। पति पत्नी का रिश्ता जितना गहरा होता है, उतना ही टकराव भरा भी।

आमतौर पर पुरुषों के व्यवहार के कई रूप देखने को मिलते हैं। जैसे रोमांटिक, गुस्सैल, आक्रामक, शांत या फिर बोरिंग। अगर आपका पति भी बोरिंग है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फॉर्मूलें जिनपर आप काम करके अपने पति को रोमांटिक बना सकती हैं।

पति पत्नी का रिश्ता जितना गहरा होता है, उतना ही टकराव भरा भी

1- सुबह की शुरुआत पति को किस देकर या फिर प्यार के साथ करें। इससे आपका पति दिनभर खुश रहेगा और उन्हें ऑफिस से घर पहुंचने का इंतजार रहेगा।

2- पति की पसंद का कोई डिश बनाकर उन्हें खिलाएं। उनकी पसंद की आउटफिट पहनकर घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का सरप्राइज दें। इससे ये आपको और उन्हें और भी करीब ले आएगा।

3- पति को टाइम-टाइम पर सरप्राइज दें। आपके पति कई दिनों अपनी कोई पसंद की चींज खरीदना चाह रहे हैं लेकिन किसी वजह से नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में जब उनकी पसंद का यह तोह़फ़ा आप उन्हें अचानक देंगी तो खुश हो जाएंगे।

वीकेंड एंजॉय करने के लिए सेकेंड हनीमून पर जाएं

4- आप पति को खुश करने के लिए अपने बेडरूम को एक नया लुक दे सकती है। उनकी पसंद के कलर की बेडशीट बिछाएं। खुशबूदार रूम फ्रेशनर, रोमांटिक म्यूजिक और आपकी सेक्सी स्टाइलिश नाइटी पूरे माहौल को हॉट बना देगी।

5- अपने पति को रोमांटिक मूड में लाने का रामबाण तरीका है मसाज थेरेपी। पति को नर्म-मुलायम हाथों से ऑयल मसाज दे  सकती हैं। इस टच थेरेपी का आप दोनों ही आनंद उठा सकते हैं।

6- हमेशा एक ही तरह सेक्स न करें। कभी एग्रेसिव और वाइल्ड तरीके से प्यार करें, तो कभी बेडरूम के अलावा दूसरे जगहों पर भी प्यार का लुत्फ़ उठाएं।

पति की पसंद का कोई डिश बनाकर उन्हें खिलाएं

7- ऑफिस जाने से पहले और आने के बाद पति को गले लगा कर उन्हें प्यार जताएं। इससे उनकी थकान दूर हो जाएगी।

8- अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद लोग बाहर घूमने जाना बंद कर देते हैं। ऐसा न करें। जब भी समय मिले, या वीकेंड एंजॉय करने के लिए सेकेंड हनीमून पर जाएं। उन प्यार भरे लम्हों को दोबारा जिएं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश