अदरक से लेकर अचारी और बैंगन से लेकर बिरयानी तक ये हैं कॉन्डम के 7 अजीबो-गरीब फ्लेवर्स
By मेघना वर्मा | Updated: February 17, 2020 12:26 IST2020-02-17T12:26:13+5:302020-02-17T12:26:13+5:30
फ्लेवर्ड कॉन्डम्स में चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और मिंट तो सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक, लहसुन और बैंगन फ्लेवर के कॉन्डम भी मार्केट में मिलते हैं।

अदरक से लेकर अचारी और बैंगन से लेकर बिरयानी तक ये हैं कॉन्डम के 7 अजीबो-गरीब फ्लेवर्स
इंडिया ऐसा देश है जहां आपको ना सिर्फ खाने में अलग-अलग फ्लेवर्स मिलेंगे बल्कि कॉन्डम्स के भी अजीबो-गरीब फ्लेवर यहीं देखने को मिलेंगे। अपने साथी के साथ अतरंगी पलों को बेफिक्र तरीके से इंज्वॉय करने के लिए जरूरी है कि आप कॉन्डम का इस्तेमाल करें। ये ना सिर्फ आपको अनचाही प्रेगनेन्सी से बचाता है बल्कि आपको किसी भी तरह की यौन परेशानी से भी बहुत हद तक दूर रहता है। सेक्स के एक्सपीरिएंस को और भी बेहतरीन बनाने के लिए कंपीनियों ने अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स कॉन्डम बनाने शुरू कर दिए।
ये फ्लेवर कॉन्डम्स ज्यादातर ओरल सेक्स करने वालों के लिए बनाए गए हैं। जिससे लोगों का एक्सपीरिएंस और अच्छा हो। फ्लेवर्ड कॉन्डम्स में चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और मिंट तो सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक, लहसुन और बैंगन फ्लेवर के कॉन्डम भी मार्केट में मिलते हैं।
आइए आपको हम बताते हैं इंडिया में मिलने वाले ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब फ्लेवर्ड कॉन्डम्स के बारे में जिसे सुनकर ना सिर्फ आपको हंसी आ सकती है बल्कि आप थोड़ा अजीब भी फील कर सकते हैं।
1. अदरक फ्लेवर कॉन्डम
So how do you want to start your winter mornings?#ManforceAdrak#ChooseWiselypic.twitter.com/p15sfRxLbG
— Manforce Condoms (@ManforceIndia) January 20, 2018
अदरक वाली चाय तो सुना था मगर क्या आपने कभी अदरक के टेस्ट वाला कॉन्डम सुना है। बिल्कुल मार्केट में अदरक फ्लेवर का कॉन्डम बिक रहा है। जिसे एक जानी-मानी कंपनी ने लॉन्च किया था।
2. अचारी फ्लेवर
अचार किसे नहीं पसंद मगर अचार फ्लेवर के कॉन्डम से आप अपनी सेक्स लाइफ को भी पूरा इन्जॉए कर सकते हैं। ये ना सिर्फ रिलेशनशिप में स्पाइस भर देगा बल्कि आपको अच्छा एक्सपीरिएंस भी देगा।
3. बैंगल फ्लेवर
ड्यूरेक्स ने जब इस फ्लेवर के कॉन्डम को लॉन्च किया था उसका सबसे ज्यादा मजाक बनाया गया था। सोशल मीडिया पर ये टॉपिक वायरल हो गया था। लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था लेकिन ये सच है कि मार्केट में बैंगन फ्लेवर कॉन्डम भी मिल रहे हैं।
4. पान फ्लेवर
the paansexuals are at it again pic.twitter.com/k4KN2jsyTH
— Goli Maro Salò Ko (@nah_im_abdulla) February 5, 2019
पान फ्लेवर कॉन्डम भी एक समय पर खूब सुर्खियों में रहा। मीठा पान पसंद करने वालों के लिए खासकर ये फ्लेवर मार्केट में लाया गया था। इसकी खास बात ये भी की ये कॉन्डम डॉटेड कॉन्डम थे जिसे दोनों पार्टनर्स के प्लेजर को बढ़ाने के लिए बनाया गया था।
5. चिकन टिक्का फ्लेवर
चिकन टिक्का बहुतों को पसंदीदा स्नैक्स रहा है। अब सेक्स में भी चिकन टिक्का का स्वाद मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। अगर आप भी चिकन टिक्का पसंद करते हैं तो ये फ्लेवर आपके लिए ही बना है।
6. लहसुन फ्लेवर
गार्लिक ब्रेड की ही तरह इस फ्लेवर कॉन्डम से भी आपका मूड और आपका रिलेशनशिप दोनों ही सही हो जाएगा। वैसे इस कॉन्डम को किस कंपनी ने पहले उतारा था ये कहना मुश्किल है मगर हां गार्लिक के शौकीन लोग इस कॉन्डम का यूज कर सकते हैं।
7. बिरयानी फ्लेवर
ये पढ़कर आपको यकीन तो नहीं होगा मगर हां मैनफोर्स की तरफ से इस फ्लेवर के कॉन्डम को मार्केट में लाया गया था। अगर आपको बिरयानी बहुत पसंद है तो डिनर में बिरयानी खाने के बाद रात बिस्तर पर भी आप बिरयानी के फ्लेवर का मजा लूट सकते हैं।