बॉयफ्रेंड आज भी एक्स गर्लफ्रेंड को करता है याद, बताते हैं ये 7 संकेत
By गुलनीत कौर | Updated: May 4, 2019 15:13 IST2019-05-04T15:13:00+5:302019-05-04T15:13:00+5:30
एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर कमेंट करना, लाइक करना, यह कोई इतनी भी बड़ी बात नहीं है। लेकिन बार बार उसकी प्रोफाइल देखना, उसकी हर एक्टिविटी पर गौर करते रहना, अपना दिमाग उसी में लगाए रखना ठीक नहीं।

बॉयफ्रेंड आज भी एक्स गर्लफ्रेंड को करता है याद, बताते हैं ये 7 संकेत
एक रिश्ता टूटने के बाद दूसरे रिश्ते के लिए अपना मन बनाना, खुद को समझाना और फिर एक नई शुरुआत करना अच्छी बात है। जिन्दगी में आगे बढ़ते रहना है इसे जीने का उसूल है। लेकिन एक रिश्ते से मन पूरी तरह तोड़े बिना दूसरे में जाना और उस नए पार्टनर को पूरी तरह से प्यारा ना दे पाना, यह सरासर गलत है। अगर आपको भी लगता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपको पूरी तरह प्यार नहीं करता, उसका ध्यान कहीं और रहता है, वह शायद आज भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को याद करता है तो आगे बताए जा रहे 7 संकेतों से सच्चाई और मिथक के बीच का अंतर जान लें।
1) एक्स गर्लफ्रेंड की दी हुई चीजें
आपके बॉयफ्रेंड के फोन में आज भी उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हैं। उसके पास उसके दिए हुए तोहफे हैं जिन्हें वह समय समय पर देखता रहता है। उन चीजों को देख एक्स गर्लफ्रेंड को याद करता है। इसका साफ मतलब है कि वो आज भी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।
2) आपकी उससे तुलना करना
क्या अक्सर आपका बॉयफ्रेंड अपने पुराने अनुभवों की आज के अनुभवों से तुलना करता है। रिलेशनशिप में पहले वो कैसे रहता था और आज क्या होता है और इसी बीच उसे क्या कमी दिखती है यह भी बता देना। तो यह एक निगेटिव साइन है।
3) पुराना डेटिंग स्टाइल
क्या वो आपको उन्हीं जगहों पर ले जाता है जहां वो पहले कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जाता था? और वहां पहुंचक उन डेट्स के बारे में बात करना। उन जगहों के बारे में उसे और एक्स गर्लफ्रेंड को क्या क्या पसंद था ये भी बताना। इसका साफ मतलब है कि वो आज भी पुराणी यादों को जीते रहना चाहता है।
4) एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दोस्ती
आजकल के मॉडर्न हो रहे जमाने में अगर बॉयफ्रेंड आज भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ संपर्क में है तो मौजूद गर्लफ्रेंड को कोई खास परेशानी नहीं होती है। मगर ये नार्मल बात कब परेशानी बन सकती है इसे लेकर हमेशा सावधान रहना चाहिए।
5) सोशल मीडिया की गतिविधियां
एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर कमेंट करना, लाइक करना, यह कोई इतनी भी बड़ी बात नहीं है। लेकिन बार बार उसकी प्रोफाइल देखना, उसकी हर एक्टिविटी पर गौर करते रहना, अपना दिमाग उसी में लगाए रखना ठीक नहीं। ऐसा करके आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ अपने रिश्तों को खराब कर रहा है।
6) एक्स गर्लफ्रेंड के दोस्तों से चिपके रहना
कुछ लोग रिश्ता तोड़ने के बाद अपने एक्स पार्टनर और उससे जुड़े दोस्तों तक से दूरी बना लेते हैं। अगर वे उनके लिए खास अहमियत नहीं रखते तो संपर्क तोड़ देते हैं। लेकिन आपका बॉयफ्रेंड अगर आज भी एक्स गर्लफ्रेंड के दोस्तों से काफी मिलता जुलता है, उनसे बातें करता है तो यह दर्शाता है कि वह इमोशनल लेवल पर एक्स गर्लफ्रेंड से कनेक्टेड है।
7) जब भी आप बात करें तो
बॉयफ्रेंड का झुकाव अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की ओर है या नहीं, इस मुद्दे पर जब भी आप उनसे बात करती हैं तो वे बात को बदल देते हैं। किसी और मुद्दे पर बात करने लग जाते हैं या फिर आपकी बात को सुनकर भी अनसुना कर देते हैं। इसका मतलब है कि वे आपसे कुछ छिपा रहे हैं।


