गर्लफ्रेंड की हाइट हो अगर कम तो ना करें गम, हैं ये बड़े फायदे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 11:59 IST2018-02-01T11:43:35+5:302018-02-01T11:59:41+5:30

अपनी गर्लफ्रेंड के कंधो पर हाथ रखकर चलना भला किसे पसंद नहीं है। आप छोटे कद की गर्लफ्रेंड के कंधों पर आसानी से हाथ रख सकते हैं।

7 Reasons Dating A Short Girl Is The Best Thing Ever | गर्लफ्रेंड की हाइट हो अगर कम तो ना करें गम, हैं ये बड़े फायदे

गर्लफ्रेंड की हाइट हो अगर कम तो ना करें गम, हैं ये बड़े फायदे

आजकल लड़के दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी लंबे कद वाली लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाने की चाहत रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि छोटे कद की लड़कियां एक बेहतर गर्लफ्रेंड साबित हो सकती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड छोटे कद की है, तो आपको शर्मिंदा नहीं बल्कि नाज़ होना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि छोटे कद की लड़कियां क्यूट साबित हो सकती हैं।

1. छोटे कद की लड़कियां हमेशा यंग दिखती हैं। सबसे बड़ी बात लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं। इसके अलावा वो दिल और दिमाग से भी मासूम होती हैं। 

2. उनका चहेरा बच्चों जैसा मासूम होता है और उनकी हरकतों में भी भोलापन होता है।

3. अपनी गर्लफ्रेंड के कंधो पर हाथ रखकर चलना भला किसे पसंद नहीं है। आप छोटे कद की गर्लफ्रेंड के कंधों पर आसानी से हाथ रख सकते हैं।

4. लंबी लड़की को गले लगाने में आपको परेशानी हो सकती है लेकिन आप छोटे कद की लड़की को आराम से अपनी बाहों में भर सकते हैं।

5. जब वो आपसे गले मिलने के लिए अपने पैर की उंगलियों पर खड़ी होती है या आपको गुस्से से देखती है, तो यकीन मानों उससे क्यूट और कोई नहीं लग सकता।

6. जाहिर है लंबी लड़कियां हील्स पहनकर और ज्यादा लंबी लगती हैं जिनसे उनका लुक खराब हो जाता है जबकि छोटे कद की लड़की हील्स पहनकर ज्यादा खूबसूरत लगती है।

7. छोटे कद की लड़की को आप आसानी से अपनी बाहों में उठा सकते हैं। किचन के शेल्फ में अगर उसका हाथ नहीं जा रहा है, तो आप उसे उठाकर ऊपर रखी चीजों को उठा सकते हैं।

Web Title: 7 Reasons Dating A Short Girl Is The Best Thing Ever

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे