Relationship Tips: अपने एक्स को भूलने की कर रहे हैं कोशिश, तो आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 16:12 IST2022-08-22T16:12:41+5:302022-08-22T16:12:46+5:30

हो सकता है कि उन्हें ब्लॉक करना आपको अपने एक्स पार्टनर के बारे में सोचने से रोकने के लिए पर्याप्त न हो। लेकिन यहां बताई गई आपके टिप्स काम आ सकती हैं।

5 Ways You Can Stop Thinking About Your Ex Partner | Relationship Tips: अपने एक्स को भूलने की कर रहे हैं कोशिश, तो आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स

Relationship Tips: अपने एक्स को भूलने की कर रहे हैं कोशिश, तो आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स

Relationship Tips: ब्रेकअप कठिन होता है और ब्रेकअप से उबरना कभी-कभी और भी कठिन हो जाता है। असली चुनौती एक्स पार्टनर के साथ बिताए हुए वो लम्हें होते हैं, जिसे भूलना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि आप उन पलों को रातों-रात नहीं भूल पाएंगे और ऐसा होना तय है कि कभी-कभी आप उनके बारे में सोचेंगे। लेकिन अगर आप उनके बारे में जुनूनी होकर सोचते रहेंगे, तो आपके लिए अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है। यहां 5 टिप्स दी गई हैं जो आपको ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को भूलने में मदद करेंगी। 

सच को स्वीकार करें

जब रिश्ता खत्म हो चुका है, तो यह सोचने का कोई मतलब नहीं है कि क्या गलत हुआ और आप रिश्ते को कैसे जिंदा रख सकते थे। उन्हें अपनी याददाश्त से मिटाना संभव नहीं है, लेकिन वास्तविकता को स्वीकार करना खुद को और अधिक चोट पहुंचाने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। इस प्रक्रिया में उदास, क्रोधित, खोया हुआ और कई अन्य भावनाएं शामिल होंगी, इसलिए आपको इससे निपटने के लिए खुद को समय देना होगा।

कहीं और लगाएं ध्यान

ब्रेकअप के बाद जो सबसे आम सलाह दी जाती है वो ये है कि आप इससे उबरने के लिए अपना ध्यान कहीं और लगाएं। अगर आपकी कोई हॉबी है, जिसे करने से आपको सुकून मिलता है तो वो काम जरूर करिए। इससे आपका ध्यान बार-बार ब्रेकअप पर नहीं जाएगा। आप अच्छी किताबें लेने की कोशिश कर सकते हैं, मजेदार वेब शो या फिल्में देख सकते हैं, हॉबी क्लास में दाखिला ले सकते हैं।

स्वस्थ दूरी बनाए रखें

एक बार ब्रेकअप हो जाने के बाद आपको उनसे स्वस्थ दूरी बनाए रखनी होगी। सोशल मीडिया पर उन्हें अनफ्रेंड कर दें और जरूरत पड़ने पर उन्हें ब्लॉक भी कर दें। इसके साथ ही उन्हें यह स्पष्ट कर दें कि आप नहीं चाहते कि वे आपसे संपर्क करें और किन परिस्थितियों में संपर्क करना ठीक है। यदि आप दोनों एक ही मित्र समूह साझा करते हैं, तो तत्काल भविष्य के लिए अपने कैच-अप को सीमित करना बुद्धिमानी है।

कुछ स्पेस बनाए रखने से आपको अपने विचारों को अधिक सफलतापूर्वक पुनर्निर्देशित करने में मदद मिल सकती है। याद रखें कि केवल आपके पास ही अपने मन को नियंत्रित करने की शक्ति है।

उन चीजों को दूर कर दें जो आपको उनकी याद दिलाती हैं

ब्रेकअप के बाद उन गिफ्ट्स और सामान को अलग कर दें जो आपके एक्स पार्टनर ने आपको कभी दी हैं। अलग होने के बाद उन चीजों की जरूरत नहीं है, जो आपको अपने एक्स की याद दिलाए। उन चीजों को अपने पास रखने से आपको एक्स की याद आएगी और आप ब्रेकअप के गम से निकलकर आगे नहीं बढ़ पाएंगे। 

सेल्फ केयर पर दें ध्यान

सेल्फ केयर करना बहुत जरूरी है। अगर आप खुद पर ध्यान नहीं देंगे तो आप कभी भी अपने आपको और एक्स्प्लोर नहीं कर पाएंगे। सुखदायक बबल बाथ लें, अपनी पसंदीदा फिल्में देखें, मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाएं या कोई ऐसा काम करें जो आपको पसंद हो। सेल्फ केयर करने से आप उन सभी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर पाएंगे जिनसे आपका मनोबल काफी कम हो गया है।

यदि आपके रिश्ते से आगे बढ़ना बहुत कठिन लगता है और यह आपको मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है, तो हमेशा एक थेरेपिस्ट को देखना एक अच्छा विचार है।

Web Title: 5 Ways You Can Stop Thinking About Your Ex Partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे