International Women's Day: मां, बहन या पत्नी के लिए यादगार बनाना चाहते हैं महिला दिवस? इन 5 टिप्स की लें मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 1, 2023 15:10 IST2023-03-01T15:06:56+5:302023-03-01T15:10:05+5:30

महिलाओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए आप महिला दिवस को अपनी मां, बहनों, गर्लफ्रेंड/पार्टनर, महिला मित्रों और सहकर्मियों के लिए विशेष बना सकते हैं।

5 Ways To Make International Women's Day Special For Women In Your Life | International Women's Day: मां, बहन या पत्नी के लिए यादगार बनाना चाहते हैं महिला दिवस? इन 5 टिप्स की लें मदद

(फाइल फोटो)

Highlightsहर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।महिलाएं विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं।अब महिलाएं अपने घर की दिनचर्या तक ही सीमित नहीं रह गई हैं।

महिलाएं विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं और वे इन दिनों अपने घर की दिनचर्या तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ महिलाएं प्रोफेशनल लाइफ में भी बेहतरीन काम कर रही हैं। ये ऑफिस की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं और तमाम बंदिशों और चुनौतियों के बावजूद अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। 

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के समर्पण, कड़ी मेहनत और उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए आप महिला दिवस को अपनी मां, बहनों, गर्लफ्रेंड/पार्टनर, महिला मित्रों और सहकर्मियों के लिए विशेष बना सकते हैं।

उन्हें उपहार दें

अगर आप सच में महिला दिवस को अपनी मां, दोस्त, बहन या पत्नी के लिए खास बनाना चाहते हैं तो आप उनके दिन की शुरुआत उन्हें खूबसूरत तोहफे देकर कर सकते हैं। आप या तो उन्हें अपने द्वारा बनाए गए उपहार दे सकते हैं या उनके लिए कुछ उपयोगी खरीद सकते हैं। उन्हें कुछ ऐसा उपहार दें जो यादगार और दिल को छू लेने वाला हो।

काम से छुट्टी की अनुमति

इस दिन आपको घर के कामों से अपनी मां, बहन या पत्नी को आराम देना चाहिए और घर के दैनिक कामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मसलन, आप इस दिन ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर बना सकते हैं या फिर उनकी मनपसंद डिशेज भी बना सकते हैं। ऑफिस में आप अपनी महिला सहकर्मियों को विशेष अवकाश की पेशकश कर सकते हैं या उनके कार्यभार को कम करने के लिए उनके कार्यों में उनकी मदद कर सकते हैं।

साथ में डिनर का प्लान बनाएं

यदि आप दिन भर व्यस्त रहते हैं तो आप अपने जीवन की महिलाओं को स्पेशल ट्रीट देकर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं। आप उन्हें रात के खाने के लिए बाहर ले जा सकते हैं या अपनी पत्नी, माँ या बहन की महिला मित्रों को भी रात के खाने पर आमंत्रित कर सकते हैं। आप अपने दोस्त या पत्नी को उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर भी ले जा सकते हैं।

उनकी मनोकामना को पूरा करें

आप उनकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। यह जानने की कोशिश करें कि उन्हें क्या चाहिए या अगर उनका सपना है कि वे अपनी मनपसंद जगह पर जाएं तो उसके लिए योजना बनाएं। ऐसा करके आप उनके इस दिन को खास बना सकते हैं।

पार्टी देना

आप अपनी मां या पत्नी के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप उनके दोस्तों को घर पर लंच या डिनर पर बुला सकते हैं। इसके अलावा आप गर्ल्स गैंग थीम पार्टी भी अरेंज कर सकते हैं।

Web Title: 5 Ways To Make International Women's Day Special For Women In Your Life

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे