Relationship Tips: इन चीजों के कारण रिश्ते में बढ़ सकती है भावनात्मक दूरी, जानें इसके बारे में
By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2022 17:48 IST2022-09-13T17:48:37+5:302022-09-13T17:48:57+5:30
आप खुद से कुछ बुनियादी सवाल पूछकर चीजों को बेहतर बनाने पर काम कर सकते हैं। एक शांत जगह पर बैठ जाएं और उन चीजों की सूची बनाएं जो आपको लगता है कि आपके जीवन में या आपके साथी के जीवन में हाल ही में चल रही हैं।

Relationship Tips: इन चीजों के कारण रिश्ते में बढ़ सकती है भावनात्मक दूरी, जानें इसके बारे में
Relationship Tips: किसी भी सफल रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव का बहुत महत्व होता है। एक रिश्ते में भावनात्मक दूरी से तात्पर्य है कि कैसे दो लोग एक-दूसरे से अलग होने लगते हैं। एक रिश्ते में दूर महसूस करना अक्सर इस समझ की कमी है कि लोग वह नहीं दे पा रहे हैं जो कई साथी ढूंढ रहे हैं। भावनात्मक बंधन के अभाव में पार्टनर कभी-कभी डिस्कनेक्ट महसूस कर सकते हैं।
यह भावनात्मक बहाव है जो दोनों को ऐसा महसूस कराता है जैसे कि उनके पास अपनी सामान्य गतिविधियों के बारे में दिन-प्रतिदिन के अपडेट के अलावा वास्तव में एक-दूसरे से कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है। नतीजा यह होता है कि दो लोगों को अक्सर बुनियादी बातचीत करने में मुश्किल होती है। आप खुद से कुछ बुनियादी सवाल पूछकर चीजों को बेहतर बनाने पर काम कर सकते हैं। एक शांत जगह पर बैठ जाएं और उन चीजों की सूची बनाएं जो आपको लगता है कि आपके जीवन में या आपके साथी के जीवन में हाल ही में चल रही हैं।
मनोचिकित्सक डॉ ललिता ने उन चीजों पर बात की है, जिनकी वजह से किसी रिश्ते में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। इसलिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि दो लोगों के बीच किन वजहों से भावनात्मक दूरी बढ़ती है।
असुलझे हुए झगड़े
हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है, लेकिन समय रहते इनका हल न निकला दिक्कत की बात है। दरअसल, आपसी मतभेद को सुलझा लेने से आप दोनों उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे, लेकिन अगर आप दोनों के बीच हुई बहसबाजी का कोई हल नहीं निकला है तो आप दोनों रह-रहकर उसके बारे में सोचेंगे या हो सकता है कि उसी मुद्दे को लेकर आपके बीच बार-बार लड़ाई होए। ऐसे आप कभी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
तनाव
तनाव से रिलेशनशिप अक्सर खराब होते हैं। इसका आप दोनों पर गलत असर पड़ता है। तनाव में लोग कई गलत निर्णय ले लेते हैं, जिनका अफसोस उन्हें बाद में होता है। इसलिए कभी भी तनाव में रहते हुए कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। साथ ही, अगर आप तनाव में हैं तो इसको लेकर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें, जिससे आप दोनों के बीच दूरियां कम हों।
बिजी लाइफस्टाइल
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनों को समय नहीं दे पाते हैं। काम व अन्य चीजों में व्यस्त होने की वजह से लोगों का ध्यान अक्सर ही ओर नहीं जा पाता कि इसकी वजह से वो कहीं न कहीं अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से दूर हो रहे हैं। बेशक आपके पास कई काम हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे। बिजी लाइफस्टाइल के बीच भी आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के तरीके ढूंढ सकते हैं। कोशिश करें कि आप डिनर एकसाथ करें। यही नहीं, आप दोनों किचन में एकसाथ काम करें। इससे आप दोनों एकसाथ समय भी बिता पाएंगे और काम भी जल्दी हो जाएगा।
जबरन बात करना
हर व्यक्ति को पर्सनल स्पेस की जरूरत पड़ती है। आपको भी ऐसे कई मौकों पर इसकी जरूरत महसूस हुई होगी। मगर कई बार पार्टनर्स इस बात को नजरअंदाज कर जबरन बात करने की कोशिश करते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर अपसेट है या उसे थोड़े पर्सनल स्पेस की जरूरत है तो आपको इस बात की इज्जत करनी चाहिए। ये बात जानने के बावजूद अगर आप उनसे जबरन बात करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये इस बात को दर्शाता है कि आपकी नजरों में उनका कोई महत्त्व नहीं है।
ठीक न होने के बावजूद ये कहना कि आप ठीक हैं
अगर आप ठीक नहीं हैं और फिर भी अपने पार्टनर से ये कह रहे हैं कि आप ठीक हैं तो ये इस बात को दर्शाता है कि आप दोनों के बीच भावनात्मक दूरी काफी बढ़ गई है। इसे दूर करने के लिए आप दोनों को अपने रिश्ते पर काम करने की जरूरत है। एक-दूसरे को समय दें और उन्हें समझने की कोशिश करें। इससे आप दोनों के बीच बढ़ी दूरियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)