लड़कियों के सोने के तरीके से जानें कैसे लड़के होते है उनकी पहली पसंद
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 9, 2019 11:02 IST2019-09-09T11:02:51+5:302019-09-09T11:02:51+5:30
आप लड़कियों के सोने के तरीके से पता लगा सकते हैं कि उन्हें किस किस्म के लड़के पसंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कि लड़कियों के सोने की कौन सी मुद्रा लड़कों के मामले में उनकी कौन सी पसंद जाहिर करती है।

5 Sleeping Position can reveal
आपने अक्सर लोगों को अलग-अलग ढंग से सोते हुए देखा होगा। कोई बायीं ओर करवट लेकर सोता है तो दायीं ओर, वहीं कुछ लोग उल्टा होकर सोने में कंफर्टेबल होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी के सोने के तरीके से आप उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं।
अगर मान लें कि कोई सीधा लेटता है तो वो नियमों को मानने वाला होता है। वहीं, जो इंसान पैरों को क्रॉस करके सोता है वो अपनी ही धुन में रहना पसंद करता है। लेकिन क्या आपक जानते हैं कि लड़कियों के सोने के तरीके उनकी शख्सियत से ज्यादा भी उनके बारे में बहुत कुछ बताते हैं।
ऐसे में आप लड़कियों के सोने के तरीके से पता लगा सकते हैं कि उन्हें किस किस्म के लड़के पसंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कि लड़कियों के सोने की कौन सी मुद्रा लड़कों के मामले में उनकी कौन सी पसंद जाहिर करती है।
सीधा तनकर सोना
जो लड़कियां सीधा बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर सोती है वो अमूमन स्वभाव से संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियां अपनी लाइफ में कुछ पाने की इच्छा रखती है। साथ ही ऐसी लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते हैं।
हाथ को सीने पर रखकर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं। इस तरह से सोने वाली लड़कियों को परिवार की सुख-सुविधा से ज्यादा मतलब होता है। ऐसी लड़कियां परिवार के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं। जहां पसंद लड़कों की आती है तो इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद होते हैं।
बायीं करवट लेकर सोना
रिसर्च में पता चला है कि बायीं करवट लेकर सोना, सोने का सबसे सही तरीका है। इस तरह सोने से सपने भी अच्छे आते हैं। लाइफ में बड़े बदलाव को पसंद न करने वाली ऐसी लड़कियां बात करने में कुशल होती हैं, इन्हें लीडरशिप वाले लड़के पसंद आते हैं।
तकिये को लिपट कर सोना
इस तरीके से सोने वाली लड़कियां चंचल होती हैं। इन्हें वैसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो हमेशा उनका केयर करें और उन्हें ज्यादा वक्त दें।
बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना
कई लड़कियों को आदत है उल्टा होकर सोने की। इस तरह की सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह होती हैं। ये लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती रहती हैं। वहीं, इन्हें वैसे लड़के पसंद होते हैं जो सरप्राइज दें उन्हें। बोरिंग लड़कों से ऐसी दूरियां बनाकर रखती हैं।


