लाइव न्यूज़ :

कॉन्डम का इस्तेमाल करते समय आप भी करते हैं ये 5 गलतियां तो हो जाएं सावधान, बढ़ जाएगी मुसीबत

By मेघना वर्मा | Updated: January 10, 2020 16:22 IST

ऐसे ही कुछ गलतियां हैं जो अक्सर लोग कॉन्डम इस्तेमाल करते हुए कर जाते हैं। जाने-अन्जाने में की गई ये गलतियां अक्सर ही आपकी मुसीबतों को बढ़ा देती है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर लोग कॉन्डम के पैकेट को अपने दांतों से खोलने लगते हैं।अक्सर लोग इंटरकोर्स शुरू करने के कुछ देर बाद कॉन्डम पहनते हैं।

एक पति-पत्नी के रिश्ते में सेक्स सबसे खास जगह रखता है। सेक्स के दौरान आप भी कॉन्डम का इस्तेमाला करते होंगे लेकिन इसे सही तरीके से यूज करना बेहद जरूरी है। अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते तो ना सिर्फ इसका असर कम हो जाता है बल्कि अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बहुत सारे इन्फेक्शन्स होने का खतरा भी होता है। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ गलतियां बताने जा रहे हैं जो अक्सर लोग कॉन्डम इस्तेमाल करते हुए कर जाते हैं। जाने-अन्जाने में की गई ये गलतियां अक्सर ही आपकी मुसीबतों को बढ़ा देती है। आप भी कॉन्डम इस्तेमाल करते समय कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। 

1. दांत से ना खोलें कॉन्डम का पैकेट

अक्सर लोग कॉन्डम के पैकेट को अपने दांतों से खोलने लगते हैं ऐसा करना किसी खतरे से कम नहीं होता। तेज दांतों या नाखून से कॉन्डम को नुकसान पहुंच सकता है। कई बार तो ऐसा करने पर कॉन्डम फट जाने या डैमेज हो जाने के भी चांसेज होते हैं।

2. डैमेज चेक करना है जरूरी

कॉन्डम का इस्तेमाल करने से पहले इस बात को जान लें कि उसमें कोई डैमेज तो नहीं है। पैकेट को फाड़ने के बाद कॉन्डम को डबल क्रॉस चेक कर लें। अगर वो फटा हो या आपको कुछ और असहज महसूस हो तो उसे किसी भी हालत में इस्तेमाल ना करें।

3. ऐक्ट शुरू करने के बाद कॉन्डम पहनना

बहुत से लोग ये कॉमन गलती हमेशा करते हैं। अक्सर लोग इंटरकोर्स शुरू करने के कुछ देर बाद कॉन्डम पहनते हैं ये भी एक बड़ी समस्या है। ऐसा करने से उन्हें बहुत तरह की सेक्शुअल बिमारियों का सामना करना पड़ता है। 

4. सेम कॉन्डम दुबारा यूज करना

ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन बहुत से परुष ऐसा करते हैं। पहली बार सेक्स के दौरान अगर उन्हें इजैक्युलेट नहीं किया तो वो वहीं कॉन्डम दुबारा पहन लेते हैं। ये करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इससे आपको जलन और खुजली भी फील हो सकती है। 

5. जरूर चेक करें एक्सपायरी डेट

कॉन्डम खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप उसकी एक्सपायरी चेक कर लें। एक्सपायरी डेट का कॉन्डम इस्तेमाल करने से भी कई तरह की सेक्शुअली बिमारी का खतरा बढ़ जाता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश