महिलाओं की ये 5 आदतें बिस्तर में कर सकती हैं पार्टनर का मूड ऑफ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 28, 2017 17:26 IST2017-12-28T17:01:03+5:302017-12-28T17:26:20+5:30

क्या आप भी चाहती हैं कि आपका पार्टनर ही हर बार करे प्यार में पहल? जानिए क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

5 Mistakes women make in bed which turned off their partner | महिलाओं की ये 5 आदतें बिस्तर में कर सकती हैं पार्टनर का मूड ऑफ

महिलाओं की ये 5 आदतें बिस्तर में कर सकती हैं पार्टनर का मूड ऑफ

इंटरनेशनल थेरापिस्ट एक्सपर्ट जूली ओर्लोव का कहना है कि महिलाएं बिस्तर में अपने मेल पार्टनर के साथ संबंध बनाते समय ऐसी कई गलतियां करती हैं जो उनके पार्टनर का मूड खराब करती हैं। जूली ने एक ऐसी लिस्ट पेश की है जिसमें महिलाओं की उन गलतियों एवं खामियों का जिक्र किया गया है जिन पर यदि वे काबू पा लें, तो उनका पार्टनर उनसे जरूर खुश होगा और दोनों मिलकर अच्छा टाइम बिता सकेंगे। 

1- वे चाहती हैं कि पार्टनर उन्हें खुद समझ जाए

एक्सपर्ट्स की राय में पुरुष महिलाओं के दिमाग को जल्दी से पढ़ नहीं पाते हैं। महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर खुद ही उनके दिमाग को पढ़ कर उनकी जरूरत अनुसार उन्हें संतुष्ट करे। लेकिन असलियत इससे अलग है। आप खुद अपने पार्टनर को बताएं कि आपको बिस्तर पर क्या पसंद है। उनकी किस कोशिश से आप संतुष्ट हो पाएंगी इस बारे में उन्हें स्वयं बताएंगी तो बेहतर होगा।  

2- खुद भी करें एक्सपेरिमेंट

क्यूं हमेशा मेल पार्टनर ही कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने का सोचे? महिलाएं भी अगर कुछ नया करके मेल पार्टनर को सरप्राइज दें तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है? एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर महिलाएं खुद सेक्स के लिए पहल करें तो उनका ऐसा करना पुरुषों को बहुत भाता है।  

3- ऑन-डिमांड चाहती हैं सब

कुछ पुरुषों की धारणा के विपरीत आदमी हर वक्त सेक्स के लिए "तैयार" नहीं रहता। महिलाओं को भी समझना चाहिए कि मर्द भी थकता है, तनावग्रस्त हो जाता है, उसका भी मूड ऑफ होता है और कई बार वो साहचर्य के लिए तैयार नहीं होता। ठीक वैसे ही जैसे महिलाओं के साथ होता है। एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं को इस बात को समझना चाहिए कि वो जब चाहें तब उनका पार्टनर परफॉर्म नहीं कर सकता। अगर आपके पार्टनर का मूड सही नहीं और आप प्यार करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको उसे हौले से आहिस्ता आहिस्ता प्यार के लिए तैयार करना चाहिए। 

4- सेक्स के दौरान बात करना

महिलाओं द्वारा सेक्स के दौरान बातें करना पुरुषों को सबसे बुरा लगता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सेक्स के दौरान कई महिलाएं अपने पार्टनर से 'सेक्स से हटकर' बातें करती हैं जैसे कि कोई शिकायत करना, रोजाना की या इधर उधर की कोई बात करना। इन बातों से पुरुषों का मूड खराब होता है और वे आगे बढ़ नहीं पाते हैं। 

5- साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखना

कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई का खास ख्याल नहीं रखती हैं। उनकी ये बुरी आदत उनके मेल पार्टनर को निराश कर उनका मूड ऑफ कर सकती हैं। महिलाओं को रोजाना प्राइवेट पार्ट्स को लोशन से साफ करना चाहिए और उस एरिया के बालों को समय से हटाना चाहिए।  

Web Title: 5 Mistakes women make in bed which turned off their partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे