Dating Tips: रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में लड़के से कभी न पूछें ये 5 बातें, खराब हो सकता है रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 17:40 IST2022-03-23T17:26:00+5:302022-03-23T17:40:42+5:30

अगर आप एक लड़की हैं और आपने हाल फिलहाल में ही किसी लड़के को डेट करना शुरू किया है तो कम से कम कुछ मुलाकातों तक आप उनसे ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे उनका मन बदल जाए।

5 Irrelevant questions girlfriend should never ask her boyfriend | Dating Tips: रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में लड़के से कभी न पूछें ये 5 बातें, खराब हो सकता है रिश्ता

Dating Tips: रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में लड़के से कभी न पूछें ये 5 बातें, खराब हो सकता है रिश्ता

Highlightsअगर आप मोटी नहीं लग रही होंगी तो वो 'ना' कहेगा। लेकिन अगर लग भी रही होंगी तो वो 'हां' कहकर डेट को खराब नहीं करना चाहेगा। उसकी जिन्दगी में कोई और तो नहीं और अगर फोन पर कोई लड़की हो तो चिंता और भी बढ़ जाती है। लड़के की सैलरी कम हो या ज्यादा, वह उसे बताने में कतराता है।

Dating Tips: जब आप किसी को डेट करना शुरू करते हैं तो उसके बारे में हर बात जानने की इच्छा मन में आती है। उसके स्वभाव से लेकर उसकी पसंद और उसके पास्ट रिलेशनशिप तक को जानने की उत्सुकत हमारे भीतर होती है। लेकिन इसी एक्साइटमेंट के चलते कई बारे हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिन्हें हमें डेटिंग की शुरुआत में बिलकुल नहीं करना चाहिए।

अगर आप एक लड़की हैं और आपने हाल फिलहाल में ही किसी लड़के को डेट करना शुरू किया है तो कम से कम कुछ मुलाकातों तक आप उनसे ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे उनका मन बदल जाए। लड़के कभी भी अपने इमोशन को चेहरे पर नहीं लाते हैं, इसलिए आपकी कौन सी बात उन्हें बुरी लगे, वो आपको नहीं बताएंगे। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सवालों के बारे में, जो आपको डेटिंग के शुरुआती दौर में नहीं पूछने चाहिए।

शादी के बारे में क्या ख्याल है?

अभी अभी तो आप मिले हैं और अभी से ही शादी की बात? सुनने में आपको हुड भी अजीब लग रहा होगा? तो फिर ऐसा सवाल लड़के से क्यों किया जाए? डेटिंग की शुरुआत में केवल एक दूसरे के बिहेवियर को समझने की कोशिश करनी चाहिए। शादी की राय अतब लें जब रिश्ता गहरा हो जाए। 

क्या मैं मोटी लग रही हूं?

क्या चाहकर भी लड़का इस सवाल का जवाब 'हां' में दे सकता है? अगर आप मोटी नहीं लग रही होंगी तो वो 'ना' कहेगा। लेकिन अगर लग भी रही होंगी तो वो 'हां' कहकर डेट को खराब नहीं करना चाहेगा। बल्कि बातों को घुमाते हुए जवाब देगा। और अंत में उसे एक अजीब एहसास होगा जो कि डेट के दौरान बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।

तुम किससे बात कर रहे हो?

लड़के का फोन बजे या फिर उसे किसी का मैसेज आए, अगर वह जवाब दे रहा है तो उसे उसका काम खत्म करने दें और थोड़ा इन्तजार करें। हम समझते हैं कि उस सौरान मन में झिझक होती है कि नाजाने किससे बात कर रहा है। उसकी जिन्दगी में कोई और तो नहीं और अगर फोन पर कोई लड़की हो तो चिंता और भी बढ़ जाती है। लेकिन यह समय सवाल करने का नहीं है। केवल एक समझने का है कि आपका टोकना उन्हें बुरा लगेगा।

तुम कितना कमाते हो?

इस तरह का सवाल लड़कों से या तो नौकरी बदलते समय इंटरव्यू ले रही कंपनी द्वारा पूछा जाता है या फिर जब उसकी शादी होने जा रही हो तो लड़की वाले ये सवाल करते हैं। मगर आपका डेटिंग के शुरुआती दिनों में ही ऐसा सवाल करना उनके अहम को ठेस पहुंचाने जैसा साबित होगा। लड़के की सैलरी कम हो या ज्यादा, वह उसे बताने में कतराता है।

तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड रहीं?

जब तक लड़का खुद अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात ना करे, तब तक उसे उसके बीते हुए कल से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं करना चाहिए। कितनी गर्लफ्रेंड थीं या पास्ट रिलेशनशिप किस वजह से टूटा या किसने किसको छोड़ा, इस तरह के सवाल उसे शर्मिन्दा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे सवाल बिलकुल ना करें जिस वजह से लड़के का मूड खराब हो और साथ ही आपका डेटिंग सेशन भी बर्बाद हो जाए। 

Web Title: 5 Irrelevant questions girlfriend should never ask her boyfriend

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे